*जन जागृति संगम न्यूज़* *👉खेत हाकने की बात को लेकर खेत के पड़ोसियों में हुआ खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हुआ हमला, 4 गंभीर घायल* इधर * *👉हर्कियाखाल चौंकी के सामने पुलीस ने की कारवाई, 54 किलो डोडा चूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार* देखें दोनो खबरें 👇



*खेत हाकने की बात को लेकर खेत के पड़ोसियों में हुआ खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हुआ हमला, 4 गंभीर घायल*



ऐसे ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇

नीमच। जिले के मनासा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र बरड़िया जागीर में आज खेत हाकने की बात को लेकर खूनी संघर्ष हुआ जिसमें एक ही समाज के दो खेत के पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि चार घायल हो गए। एक व्यक्ती गम्भीर घायल है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी से वार किया है। मनासा थाना प्रभारी आर .सी. डाँगी ने बताया के विवाद खेत की मेढ़ पर लगे बबूल पेड़ काटने को लेकर हुआ है । घटना मे शिवनारायण पिता मांगीलाल कुमावत 52 वर्ष निवासी बरडिया जागीर को सिर मे ग़म्भीर चोटे आई वही दूसरे पक्ष के उगम किशोर पिता प्रेमचंद कुमावत 45 वर्ष ,कमल पिता उगम किशोर उम्र 18 वर्ष ,मूली बाई पति उगम किशोर उम्र 42 वर्ष निवासी बरडिया जागीर घटना मे ग़म्भीर घायल हुए है ।जिन्हें मनासा अस्पताल मे उपचार के बाद जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया ।वही मामले मे दोनो पक्षो के ख़िलाप कायमी की गई है । पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
________

*हर्कियाखाल चौंकी के सामने पुलीस ने की कारवाई, 54 किलो डोडा चूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*


नीमच। श्रीमान पुलिस अधीक्षक नीमच श्रीमान अमित तोलानी ने सभी थाना प्रभारियो को अफीम डोडाचूरा की तस्करी रोकने के लिये प्रभावी कार्यवाही करने के निर्दैश दिये गये है। उक्त निर्दैश के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश और नगर पुलिस अधीक्षक श्री फुलसिंह परस्ते के मार्गदर्शन मे औऱ थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक कन्हैया लाल दांगी के नेत्रत्व मे वाहन नंबर टाटा टेंपो आरजे 17 जीए 2299 मे रजाई गादी के नीचे डोडाचूरा छुपाकर 54 किलो डोडाचूरा ले जाते आरोपी 1 मुकेश पिता लालचंद मेघवाल उम्र 23 वर्ष नि मेघवाल मोहल्ला नारायण खेडा थाना भवानीमंडी जिला झालावाड 2 सूरज पिता पप्पु लाल मेघवाल उम्र 21 वर्ष नि मेघवाल मोहल्ला नाराय़ण खेडा थाना भवानी मंडी जिला झालावाड को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भवानी मंडी से डोडाचूरा लेकर राजस्थान मे देने जा रहा था। जिनको मुखबीर सूचना पर पुलिस सहायता केन्द्र हर्कियाखाल के सामने पकडकर अपराध क्रमांक 147/2023 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिनको न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

जब्त वस्तु – टाटा टेंपो आरजे 17 जीए 2299 किमती 5 लाख रुपये

54 किलो डोडाचूरा किमती 1 लाख 8 हजार रुपये ।

गिरफ्तार आरोपी 1 मुकेश पिता लालचंद मेघवाल उम्र 23 वर्ष नि मेघवाल मोहल्ला नारायण खेडा थाना भवानीमंडी जिला झालावाड

2 सूरज पिता पप्पु लाल मेघवाल उम्र 21 वर्ष नि मेघवाल मोहल्ला नाराय़ण खेडा थाना भवानी मंडी जिला झाला

महत्वपुर्ण योगदान – उक्त कार्यवाही मे उनि श्री आरसी खंडेलवाल , प्रआर लक्ष्मीनारायण शर्मा , प्रआऱ गोविंद सिंह ,प्रआर अमित भावसार , आर राम पाटीदार , आर धर्मेन्द्र सिंह का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*