घास छोड़ सांप खाने लगा हिरण, जानिए क्यों यह अशुभ संकेत है

*जन जागृति संगम न्यूज़*



ऐसे ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇

नई दिल्ली:क्या हिरण सांप खाता है? आपको लगेगा ये कैसा सवाल है। हमने किताबों में पढ़ा है कि हिरण पूरी तरह से शाकाहारी होता है। वह घास और छोटे पौधे ही खाता है। चिड़ियाघरों में लोग अपनी आंखों से भी देख चुके हैं कि वे घास चरते रहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर 21 सेकेंड के वीडियो में जो दिखाई दे रहा है वह आपको हैरान कर देगा। जी हां, एक हिरण सांप चबाता हुआ दिखाई दे रहा है। 


ऐसे ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇

जब यह वीडियो भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘प्रकृति को अच्छी तरह से समझने में कैमरे हमारी मदद कर रहे हैं। हां, वनस्पतिजीवी (पौधे-पत्तियां खाने वाले जीव) भी कभी-कभार सांप खा सकते हैं।’ इससे पहले आप पढ़ चुके हैं कि कुछ जगहों पर बीमार ऊंट को ठीक करने के लिए किंग कोबरा जैसे जहरीले सांप खिलाए जाते हैं। अब हिरण की बदली आदत को अच्छा संकेत नहीं माना जा सकता है क्योंकि अगर ऐसा होता है तो फूड चेन यानी भोजन के लिए एक दूसरे पर निर्भरता का क्रम बदल जाएगा।

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि हिरण को सांप खाते देखना बिल्कुल विचित्र घटना है। सौरभ माथुर लिखते हैं कि प्रकृति काफी अविश्वसनीय और अप्रत्याशित चीजों से भरी हुई है, यह वीडियो इस बात को दर्शाता है। यह इस बात को भी साबित करता है कि कैसे सर्वाइवल के लिए जानवरों का व्यवहार बदल सकता है। अथि देवराजन ने कहा कि समय बदल रहा है और आदतें भी। कई लोगों ने चिंता जताई है कि फूड चेन बिगड़ चुका है। बंदर की कई प्रजातियां मांस खाने लगी हैं। नीचे तस्वीर देखिए पहले हम इस तरह फूड चेन को समझते आए हैं।

फूड चेन गड़बड़ा रहा?

हिरण के फैक्ट्स बदलने होंगे?
अगर हिरण के सांप खाने वाले वीडियो को सच मान लिया जाए तब तो कई फैक्ट्स बदलने होंगे। जी हां, परीक्षाओं में यह सवाल पूछा जाता रहा है कि हिरण केवल पादप-उत्पाद खाता है और इसलिए इसे… कहते हैं? जवाब शाकाहारी है। इसे अब तक गाय, भैंस, बकरी, हाथी की श्रेणी में रखा जाता रहा है। इस वीडियो की जांच और हालात को समझने के बाद एक्सपर्ट्स को नए फैक्ट्स बनाने पड़ सकते हैं।

संभावना जताई जा रही है कि भूख के कारण शायद हिरण सांप खाने पर मजबूर हुआ होगा। हिरण प्रकृति के इकोसिस्टम का प्रमुख हिस्सा है और अगर उसकी खाने की हैबिट बदल रही है तो यह बड़े खतरे का संकेत हो सकता है। इससे जंगल की व्यवस्था गड़बड़ा सकती है।

फिलहाल जान लीजिए कि हिरण घास-फूस के अलावा मशरूम, फूल, मूंगफली, अखरोट आदि बड़े चाव से खाता है। राजस्थान का बिश्नोई समाज इतना पशु प्रेमी होता है कि वे हिरण के बच्चों को अपने बच्चों की तरह पालते हैं। ये बोतल से हिरण के बच्चों को दूध भी पिलाते हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*