*आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी श्री मनजिंदरसिंह लालपूरा ने प्रेस वार्ता की*

*जन जागृति संगम न्यूज़*

ऐसे ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇

मंदसौर ।आम आदमी पार्टी पंजाब के विधायक एवं मध्यप्रदेश सहप्रभारी श्री मनजिंदरसिंह लालपुरा मंदसौर संसदीय क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे पर आए और उन्होंने नीमच आम सभा को संबोधित कर मंदसौर के श्री कोल्ड चौराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्री लालपूरा का अभिवादन कर स्वागत किया ,उसके बाद नई आबादी गुरुद्वारा पर माथा टेका एवं दर्शन किए। यहां गुरुद्वारा कमेटी द्वारा श्री लालपुरा का फूल माला से स्वागत किया। तत्पश्चात नगर पालिका सभागृह में पत्रकारों से प्रेस वार्ता कर चर्चा की, पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा पंजाब से भी अच्छा माहौल आम आदमी पार्टी का मध्यप्रदेश में है हमारी पार्टी में 1 महीने में चुनावी माहौल बनता है हमारी पार्टी भ्रष्टाचार, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य बिजली, पानी ,मोहल्ला क्लिनिक आदि मुद्दों पर चुनाव लड़ती है। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पार्टी संगठन द्वारा सर्वे के आधार पर प्रत्याशियों को टिकट दिया जाएगा। प्रदेश सहप्रभारी के साथ मंदसौर संसदीय लोकसभा प्रभारी श्री नवीन कुमार अग्रवाल, जिला अध्यक्ष नीमच अशोक सागर, जिला अध्यक्ष मंदसौर गंगाराम पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष विकास सोलंकी, जिला यूथ विंग अध्यक्ष अरुण परमार , जिला मीडिया प्रभारी डॉ प्रकाश दोसावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



     डॉ प्रकाश दोसावत
    जिला मीडिया प्रभारी
 आम आदमी पार्टी मंदसौर
        9424812095

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*