बस और डंपर की टक्कर से जिंदा जल गए 1 2 लोग, एक दुसरे से चिपक गई लाशे ,देखे तस्वीरें


जन जागृति संगम न्यूज़

9302003334


गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में हुए दिल दहलाने वाले हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जो लोग मौत के मुंह में समाए हैं, वे सब बुरी तरह झुलस गए थे। हादसे में बचे युवक ने घटना का आंखों देखा हाल बयां किया है।
अंकित कुशवाह नामक युवक भी हादसे का शिकार हुई बस में सवार था। उसने बताया कि वह आगे वाली सीट पर बैठा था। वह गुना से आरोन जा रहा था। अंकित के अनुसार करीब आठ बजे होंगे, बस तेज रफ्तार में चल रही थी। अचानक बस किसी चीज से टकरा गई और देखते ही देखते पलटकर घिसटने लगी। मैं फिर बेहोश हो गया था।

तेजी से फैली आग
अंकित ने बताया कि जब आंख खुली तो मैं बाहर आया। लोग अंदर से बाहर निकलने की कोशिश में जुटे थे। लोग तड़प रहे थे, चीख रहे थे। तीन से चार लोगों को मैंने और मेरे दोस्त ने निकाला। उसके बाद बस में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कोई भी बस से बाहर नहीं निकल पाया। मेरे अनुसार लगभग 8-10 लोग बस में जिंदा जल गए।

अंकित ने बताया कि सिकरवार बस थी, जो कि ट्रक में भिड़ी है। सेमरी के पास यह घटना घटित हुई और बस में 30 के लगभग सवारी मौजूद थी। मुझसे जब तक बना मैंने लोगो को निकलवाया फिर मेरा भी पैर दर्द करने लगा।

हादसा देखने रुके लोगों से लगा जाम
बस में आग लगने की घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। लोग जल रही बस और हादसे की जानकारी लेने रुकते रहे। पुलिसकर्मी भीड़ हटाते रहे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई