*मनासा नाका थाना नीमच सिटी पर हुए अपहरण मामले का पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार, अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त*
जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334
कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला नीमच (म०प्र०)
दिनाक 20.02.2024 की शाम मनासा नाका थाना नीमच सिटी पर हुए अपहरण मामले का पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार, अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन तथा प्रभारी थाना इन्चार्ज थाना नीमच सिटी उप निरीक्षक इन्द्रकुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.02.2024 को नीमच सिटी क्षेत्र के मनासा नाके से सायः 6:30 बजे लगभग बोलेरो वाहन में सवार आरोपियों द्वारा देवीलाल मीणा का अपहरण एवं मारपीट के प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए सायबर सेल की सहायता से घटना में शामील 03 आरोपियों एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटना का विववरण दिनांक 21.02.2024 को फरियादी देवीलाल पिता बंशीलाल रावत उम्र 38 साल निवासी पिपल्या चारण द्वारा पुलिस थाना नीमच सिटी पर मय परिजनो के उपस्थित होकर रिपोर्ट की गई कि में प्रॉपर्टी का काम करता हूं. मैने गोविंद पिता रमेश पाटीदार निवासी मालखेडा को ग्राम सेदरिया में जमीन का सौदा करवाया था जो मेरा व गोविंद पाटीदार का रूपयों का लेन देन बकाया था। दिनांक 20.02.2024 को शाम करीब 06:30 बजे में रामपुरा से बस से आकर मनासा नाका पर उतरा तभी गोविंद पाटीदार अपने अन्य 02 दोस्तों सहित बोलेरो गाडी लेकर खड़ा था जो मुझे जबरन अपहरण कर उनकी बोलेरो गाड़ी में बिठा लिया व गोविंद उसके खेत मालखेडा पर लेकर गया व मुझे बबुल के पेड से रस्सी से बांधकर रातभर मारपीट की एवं अश्लिल गालिया दी व बोले कि यदि तुमने पुलिस में रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देंगे, फिर आज सुबह मेरे से गोविंद पाटीदार व उसके अन्य दो साथीयों ने 25 लाख रूपयें की जबरन लिखापढी करा लिया व नीमच कोर्ट में नोटरी करवाने ले जा रहे थे जो मै मोका पाकर कोर्ट से भाग गया व अपने परिवार के लोगो को फोन कर घटना बताई बाद रिपोर्ट करने आया हूं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नीमच सिटी पर अपराध क्रमांक 56/2024 धारा 365, 294, 323, 506, 190, 34 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा उक्त अपहरण की घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी पर ईनाम घोषित किया जाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन तथा प्रभारी थाना इंचार्ज थाना नीमच सिटी उप निरीक्षक इन्द्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस एवं सायबर टीम को लगाया जाकर आरोपियों की शिघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गयें।
पुलिस टीम द्वारा सायबर सेल के माध्यम से दिनांक 24.02.2024 को प्रकरण के आरोपी 1. गोविंद
पिता रमेश पाटीदार उम्र 24 साल निवासी मालखेडा 2. दिनेश पिता बाबुलाल जाटव उम्र 30 साल निवासी पालसोडा 3. लालाराम पिता शंकरलाल सालवी उम्र 29 साल निवासी मालखेडा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई तथा घटना में प्रयुक्त सफेद बोलेरो गाडी एम.पी. 44/सी.ए. 4649 जप्त की गई व तीनो आरोपीयों को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
सराहनीय कार्य :- उक्त सराहनीय कार्य में उक्त कार्य में उप निरीक्षक इन्द्रकुमार तिवारी, उप निरीक्षक गजेन्द्र सिंह चौहान, प्र.आर. प्रदीप शर्मा, प्र.आर. अनिल तोमर प्र.आर. प्रदीप शिन्दै (सायबर सेल), आरक्षक लक्की शुक्ला, आरक्षक कुलदीप सिंह (सायबर सेल) आरक्षक दशरथ थावरिया, आरक्षक महेन्द्र कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें