*मुख्यमंत्री की सादगी देखिये, बेटे वैभव की शादी में दोनों पक्षों से होंगे सिर्फ 200 मेहमान*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव की शादी बहुत ही सादे समारोह में की जाएगी। पुष्कर में 24 फरवरी को वैभव यादव की शादी हरदा की रहने वाली शालिनी यादव से हो रही है। शालिनी एक किसान परिवार से हैं और उनके पिता सतीश यादव हरदा के प्रतिष्ठित किसान हैं। 

पिछले दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक फोटो वायरल हुआ था। इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाल रंग का एक आमंत्रण देते नजर आ रहे थे। इस फोटो के वायरल होने के बाद कयास लग रहे थे कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव यादव का विवाह समारोह आलीशान और धूमधाम से होगा। इसमें कई वीआईपी और वीवीआईपी हस्तियां शामिल होंगी। रिसेप्शन उज्जैन, भोपाल के साथ दिल्ली में भी होगा। हालांकि, यह सभी कयास गलत साबित हुए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बेटे वैभव यादव का विवाह पुष्कर में 24 फरवरी को हो रहा है। दोनों पक्षों से कुल 200 मेहमान ही शामिल होंगे। इसमें भी वधू पक्ष से 60 और वर पक्ष के 140 लोग शामिल होंगे।

*पुष्कर में होगा विवाह*

मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव की शादी 24 फरवरी को पुष्कर स्थित पुष्करा रिसोर्ट में होगी। विजयनगर फोर्ट में वैभव यादव और उनके रिश्तेदारों का स्वागत स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किया। शादी में वैभव के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के अलावा कुछ ही नेताओं को आमंत्रित किया गया है। माना जा रहा है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी विवाह में शिरकत करेंगे। पहले बताया जा रहा था कि डॉ. मोहन यादव के बेटे की शादी भव्य होगी। हालांकि, मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. यादव ने धारणा बदली और तय किया कि विवाह समारोह को सादा ही रखा जाए। पहले तो शादी उज्जैन में होनी थी, लेकिन बाद में पुष्कर तय हुआ। शादी समारोह बूढ़ा पुष्कर बायपास स्थित पुष्करा रिजॉर्ट में होगा। इसी तरह होटल सहदेव बाग में मेहमानों के रुकने की व्यवस्था की गई है। 

*भाजपा से जुड़े हैं वैभव*

डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव भी राजनीति से जुड़े हैं और इस समय भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक है। इससे पहले वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रिय रहे हैं और सह-मंत्री की भूमिका का निर्वहन किया था। हालांकि, सतीश यादव की बेटी शालिनी के बारे में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। इतना ही बताया गया है कि उनके पिता सतीश यादव एक किसान हैं।

*किसी बड़े वीवीआईपी का मूवमेंट नहीं*
 
पुष्कर थाना प्रभारी राकेश यादव का कहना है कि शादी के लिए किसी बड़े वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाओं को आवश्यक सूचना मिलने पर बदला जाएगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*