*चम्बल का पानी नीमच लाने हाजी साबिर मसूदी ने सौंपा मुख्यमंत्री को पत्र*
जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334
नीमच। चम्बल का पानी नीमच लाने की मांग को लेकर वार्ड क्र.20 के पार्षद प्रतिनिधि हाजी साबिर मसूदी ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नीमच आगमन पर उन्हें बोहरा गली कॉर्नर पर पत्र सौंपा।
पत्र में मसूदी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि नीमच षहर विगत कई वर्षों से पेयजल की समस्या से जूझ रहा है। षहर के लिये वर्तमान जल स्त्रोत जाजूसागर व षिवाजी सागर (ठीकरिया) का पानी पर्याप्त नहीं है। जाजू सागर 25 हजार की आबादी के मान से बना था। षिवाजी सागर (ठीकरिया बांध) मुख्य रूप से सिंचाई परियोजना है जिसका मात्र 30 प्रतिषत पानी नीमच षहर के लिये है। नीमच में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो रहा है व आबादी भी डेढ लाख से उपर हो गई है।
वर्तमान में कभी दो कभी तीन दिन छोडकर पानी उपलब्ध हो रहा है। नीमच षहर को चम्बल के पानी की योजना में षामिल कर लिया जाए तो नीमच में पेयजल संकट की समस्या हमेषा के लिए दूर हो जाएगी व उद्योगों को भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
बोहरा गली कॉर्नर पर जैसे ही मुख्यमंत्री रोडषो के दौरान आए, वैसे ही विधायक दिलीपसिंह परिहार ने माईक से पार्षद प्रतिनिधि हाजी साबिर मसूदी द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र देने बुला लिया। इस अवसर पर सभी वार्डवासी उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें