*महिला साथी की मदद से व्यापारी से पैसै वसूलने वाले आरोपी को सैलाना पुलिस ने दबोचा*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

*घटना का विवरण –*  दिनांक 22.02.2024 को थाना सैलाना पर सैलाना सुनार व्यापारी दयाशिव सोनी पिता नानालाल सोनी निवासी  श्रीनगर कॉलोनी रतलाम द्वारा सूचना दी गयी कि एक महिला द्वारा फोन पर दोस्ती करने के बहाने व्यापारी को सालमगढ़ प्रतापगढ में बुलाकर अपने अन्य तीन साथियो के साथ मिलकर व्यापारी से 5 हजार रुपये नगद और 25 हजार रुपये एकाउंट में ट्रांसफर करवाये एवं आरोपीयो के द्वारा फोन करके व्यापारी से फिर पैसो की मांग की गयी  व्यापारी की सूचना पर थाना सैलाना पर अपराध क्रमांक 71/24 धारा 323.294.327.34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

*पुलिस की कार्यवाही -*
    श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम द्वारा घटना को संज्ञान में लेते त्वरित कार्यवाही हेतु दिशा -निर्देश दिये गये एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान एसडीओपी सैलाना महोदय के  मार्गदर्शन  में कार्यवाही करते थाना सैलाना द्वारा टीम गठित कर आरोपीगणो को पकड़ने हेतु रुपरेखा तैयार की गयी । पुलिस टीम द्वारा योजना बनाकर प्रतापगढ के दलोट से व्यापारी से पैसे वसुलने वाले एक आरोपी सुनील निनामा पिता सूरजमल निनामा को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गयी।

*गिरफ्तार आरोपी का नाम –* सुनील निनामा पिता सूरजमल निनामा निवासी लाखिया सालमगढ प्रतापगढ राजस्थान 

*अन्य आरोपी-* 1.कमजी निवासी उमरिया गंटाली प्रतापगढ 
2.राधा निवासी शिवना सामगढ प्रतागढ व अन्य 01

*सराहनीय भुमिका-* उनि पंकज राजपूत , उनि आर पी सारास्वत , प्र.आर. अनिरुद्ध , आर. फकीरचंद सौलंकी  , आर. प्रदीप दामा , सै. दशरथ अटोरिया


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*