*पानी में डूबने से दो पीडित परिवारों को आठ लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत*

जन जागृति संगम 
9302003334

नीमच 28 फरवरी 2025,  अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व मनासा श्री पवन बारिया ने राजस्‍व पुस्‍तक परिपत्र भाग (4)6 के तहत दो पीडित परिवारों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की है। एसडीएम मनासा द्वारा ग्राम भागल बुजुर्ग निवासी संगीताबाई पति हरिसिह बंजारा की 19 नवम्‍बर 2024 को पानी में डूबने से मृत्‍यु हो जाने पर मृतका के वारिस पुत्री साधना, पुत्र जयदीप एवं दादी लालीबाई को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। 
     इसी तरह रामपुरा निवासी शिवनारायण पिता मांगीलाल लोहार की 10 दिसम्‍बर 2024 को पानी में डूबने से मृत्‍यु हो जाने पर मृतक के वारिस भाई शंभुलाल पिता मांगीलाल लोहार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। 
       तहसीलदार कुकडेश्‍वर एवं मनासा द्वारा पीडित परिवारों को आर्थिक सहायता के प्रकरण तैयार कर स्‍वीकृति के लिए एसडीएम मनासा को प्रस्‍तुत किया गया था।

▪️▪️▪️▪️▪️▪️


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*✈️ पायलट बनने के सपनों को मिली उड़ान* *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परदा के विद्यार्थियों का CHIMES AVIATON ACADEMY का औद्योगिक भ्रमण*

*🏭 व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों ने लिया डेनिम कपड़ा निर्माण का प्रत्यक्ष अनुभव*

*गंदगी का साम्राज्य स्वच्छ भारत मिशन को चुनौती देता&5 सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़*

🔥*कानून का शिकंजा* 🔥ड्रग_फैक्ट्री के सरगना कुख्यात तस्कर दिलावर खान पर 3 और FIR दर्ज: पुलिस ने लगाया पीडितों के लिए शिविर तो निकलकर आए पीडित* *जमीनों के इतने दस्तावेज मिले कि तीन बोरे भर गए*

*फौजी के सेवानिवृत होने नगर आगमन पर नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत*

*प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है* *ओलावृष्‍टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ*

🚨🚨 *नाबालिग पुत्री के साथ कु-कृत्य करने वाला आरोपी सुवासरा पुलिस की गिरफ्त मे*🚨🚨🚨🚨🚨🚨

🔥पक्षपात नहीं तो क्या🔥 कुएं में कूद कर जान बचाने वाले परिवार को मिला सम्मान🔥🔥 पर उसका क्या🔥।

*देवरी खवासा में जन अभियान परिषद का कार्यक्रम सम्पन्न*

*ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति ग्रह (भील धर्मशाला) पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया*