*ग्रीष्म ऋतु में किसी भी पंचायत में पेयजल की कोई समस्या न हो – श्री सखलेचा* *जि.प.सीईओ ने जल निगम को दिए क्षतिग्रस्‍त सड़के तत्काल सुधारने के निर्देश जावद में विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न*

*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334


नीमच 27 फरवरी 2025, जावद जनपद सभाकक्ष में जल जीवन मिशन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की गुरूवार को आयोजित बैठक में विधायक श्री ओमप्रकाश  सखलेचा ने आगामी ग्रीष्मकाल में जल आपूर्ति की समस्याओं के समाधान, जल जीवन मिशन के कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने एवं सड़को के रेस्ट्रोरेशन का कार्य तत्‍काल करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। 



बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, जनपद अध्‍यक्ष श्री गोपाल चारण, जनपद सीईओ श्री आकाश धार्वे व अन्‍य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे। 



बैठक में जावद विधायक श्री सखलेचा ने ग्रामीण क्षेत्रो में आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित पेयजल संकट व उसके निदान के लिए की जाने वाली कार्यवाही की विस्‍तार से समीक्षा की और ग्राम पंचायतो के सरपंच व सचिवो से इस संबंध में वन टू वन चर्चा कर जानकारी प्राप्‍त की। उन्‍होने जल निगम के अधिकारियों को प्रगतिरत कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने से क्षतिग्रस्त हुई सीसी सड़क व अन्य पहुंच मार्गो को तत्काल सुधारने और विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वीकृत डोम निर्माण के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्‍होने निर्देश दिए कि जावद विधानसभा का कोई भी ग्राम, मजरा, टोला व कोई भी रहवासी क्षेत्र, मकान नल कनेक्‍शन से वंचित ना रहे। उन्‍होने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में स्वीकृत निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण हो इसकी जवाबदेही तय की जाए। 
बैठक में श्री श्याम काबरा, श्री सचिन गोखरू, जल निगम के श्री जितेन्‍द्र सिह राणावत, डीबीएल के श्री सुनीलसिह तोमर,  क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, सचिव व विभिन्‍न विभागों के विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। यह जानकारी जावद जनपद पंचायत सीईओ श्री आकाश धार्वे ने दी हैं।

जन जागृति संगम न्यूज चेनल पर अब तक की सभी खबरें देंखे 👇


ट्रस्ट से जुड़ने के लिए 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई