*विदाई समारोह सम्पन्न* *शैलेंद्र जोशी को भी सम्मानित किया,,,*

जन जागृति संगम न्यूज 
9302003334

*प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ी में आज कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ विदाई दी गई*
*इस अवसर पर विद्यालय में अल्प समय के लिए आये श्री शैलेंद्र जोशी सर जो उच्च प्रभार लेकर गए उन्हें भी सम्मानित किया गया*


कार्यक्रम के आरंभ में अतिथि श्री विक्रम सिंह जी(सरपंच सा),श्री शैलेंद्र जोशी(शिक्षक),श्री यशवंत सिंह जी चंद्रावत(संस्था प्रधान बरखेड़ा),श्री लालाराम जी रावत(अध्यक्ष एस एम सी),श्री रणजीत सिंह जी(उपाध्यक्ष),विद्यालय के प्रति समर्पित श्री पप्पू सिंह जी सहित अभिभावकों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।



अतिथियों का पुष्पहार से आत्मीय स्वागत विद्यालय के कर्मठ, प्रतिभाशाली,और विद्यार्थियों के प्रति समर्पित दोनो प्रतिभावान शिक्षक श्री राजेश जी धनोतिया एवम श्री कमलेश जी राव ने किया।और कहा कि आज विद्यालय में शैलेंद्र जोशी सर सहित सभी अतिथियों की उपिस्थिति से हम बहुत ही खुशी महसूस कर रहे हैं।


अपने सम्बोधन में शैलेन्द्र जोशी ने बच्चों को जीवन मे आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ शुभकामनाएं दी और बच्चों को उपहार भी दिये
     

विद्यालय परिवार द्वारा जो सम्मान दिया गया इस हेतु दोनों साथियों धनोतिया जी और राव सर का आभार प्रकट किया और कहा कि ये अविस्मरणीय पल हमेशा याद रहेंगे।
श्री यशवंतसिंह जी सर ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ओर A+पास होने वाले 5वीं के सभी बच्चों को 500/-,500/-रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की।सभी अतिथियों ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर कक्षा 5वीं के बच्चों ने भी अपने उदगार प्रकट किए और भावुक हो गए। सहभोज के साथ आज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम का शानदार संचालन कमलेश सर ने किया।अंत मे आभार राजेश जी सर ने व्यक्त किया।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई