*कत्ल का खुलासा 12 घण्टे के अंदर कर वायडी नगर पुलिस ने सभी आरोपीयों को किया गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334  

घटना का संक्षिप्त विवरण
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री अभिषेक आनंद जिला एवं श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौतम सोलंकी एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा निरीक्षक संदीप सिह मंगोलीया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के नेतृत्व मे हत्या का किया खुलासा ।


दिनांक 17.04.2025 को रात्री मे करीब 11.30 बजे गांव गुजरदा मे शादी की बिनोली में नाचने की बात को लेकर अनिल पिता राधेश्याम भोई उम्र 22 साल निवासी गुजरदा के साथ राजस्थान प्रतापगढ के दिवाला गांव के चार युवको, सुनील मीणा, अजय मीणा तथा दो अन्य साथियो ने मिलकर विवाद किया था। बिन्दोली खत्म होने के बाद अनिल अपने भाई रवि के साथ अपने घर जाने के लिये निकला की गब्बर मीणा के घर के सामने पहुंचे की पीछे से उक्त चारो युवक आये अनिल के साथ झगडा कर बोले के बिन्दोली मे तो बच गया अब नही बचेगा एसा कहकर झगडा करने लगे इसी बीच अनिल मीणा को बदमाशो द्वारा जान से मारने की नियत से सीने मे चाकू मारा गया जिससे अनिल भौई के सीने मे खून निकलने लगा तो मोके से उक्त चारो युवक चिल्ला चोट होने पर भाग निकले अनिल को उसका भाई व गांव वालो की मदद से जिला चिकित्सालय मंदसौर लाये जहा चिकित्सको के द्वारा अनिल भौई को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रवि की रिपोर्ट से थाने मर्ग पंजीबध्द किया गया तथा मामला हत्या का होने से अपराध धारा 103,115(2),296,3(5) बीएनएस का उक्त चारो युवको के विरूद्ध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिये गया दोराने विवेचना मामला सनसनी व गभीर होकर गांव गुजरदा मे दशहत का माहोल होने से वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश मे वायडी नगर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपीगणो की तलाश कर आरोपीगणो को राउण्डप किया गया है आरोपीगणों से पुछताछ कर विवेचना जारी है।

सराहनिय कार्यः - निरीक्षक संदीप सिंह मंगोलीया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर, व चौकी प्रभारी उनि कपिल सोराष्ट्रीय, उनि विनय बुंदेला एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*