*थाना जावरा शहर द्वारा पकडी अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की बडी खेप ,1200 किलोग्राम डोडाचुरा मय कन्टेनर ट्रक कुल 56 लाख रुपये का मश्रुका जप्त*

जन जागृति संगम न्यूज 
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641

रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया था 



इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के निर्देशन मे थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन द्वारा जावरा शहर पर टीम बनाकर मुखबिर को सक्रिय किया इसी तारतम्य मे उप निरीक्षक रघुवीर जोशी द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबिर सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधान का पालन करते करते हुए सर्किट हाउस के सामने रोड जावरा थाना जावरा शहर जिला रतलाम से आरोपी सतविंदर सिह उर्फ गोपी पिता कंवरजीत सिह जाति सिक्ख उम्र 34 साल निवासी ग्राम म.न.138 गोविन्द नगर बलो की तहसील नकोदरा जिला जालंधर पंजाब व सुखदेव सिह पिता सुच्चा सिह जाति सिक्ख उम्र – 37 साल निवासी ग्राम शैरो तहसील तरण तारण जिला तरण तारण (पंजाब) को एक कन्टेनर क्रमांक HR -38 –X – 4627 मे स्कीम के अंतर्गत कंटेनर मे एक छुपा हुआ केबिन बनाकर उसमे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा काले व सफेद रंग के प्लास्टिक के 60 बोरो मे भरा कुल वजन 1200 किलोग्राम के साथ रखा गया था



जिसे मुखबिर सुचना पर पकडा जाकर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया । 


उक्त मामले में थाना जावरा पर अप.क्रं- 136/2025 धारा- 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । आरोपी उक्त अवैध मादकपदार्थ उज्जैन होते हुए इंदौर ले जाने वाले थे वहा से कही अन्यत्र प्रदेश मे तस्करी होने वाली थी । आरोपियो को न्यायालय में पेश कर आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपी से डोडाचुरा के स्त्रोतो संबंध मे पूछताछ की जानी है । जप्त शुदा डोडाचुरा की अंतराष्ट्रीय बाजार मे कीमत करीबन छत्तीस लाख रुपये है ।  



काले व सफेद रंग के प्लास्टिक के 60 बोरो मे भरा मादक पदार्थ डोडा चूरा कुल वजन 1200 किलोग्राम जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 36 लाख रूपये, एक कन्टेनर क्रमांक HR -38 –X – 4627 कीमती करीब 20,00,000 रुपये । 
कुल कीमत मश्रुका 56 लाख-रुपये  का जप्त किया गया ।


इस मामले में निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी , प्रधान आरक्षक जाकिर खान, अजय दुबे व मृदंग सातपुते , आरक्षक सुरेन्द्र पाल सिह, यशवंत जाट, राधेश्याम चौहान, रवि कुमार , ललित जगावत , शैलेन्द्र सिह , नारायण सिह व रामप्रसाद मीणा की सराहनीय भूमिका रही ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*