*जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 क्विंटल 40 किलोग्राम डोडा चूरा जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार* *नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा की तस्करी का पर्दाफाश किया है।*

 जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334


जानकारी के अनुसार, जीरन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा पिकअप वाहन के जरिए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने घसुंडी रोड, बालाजी मंदिर चिताखेड़ा के सामने नाकाबंदी कर उक्त वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में रखे 17 काले प्लास्टिक के कट्टों में करीब 3 क्विंटल 40 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान रिछपाल पिता मदनलाल, जाति विश्नोई के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दो अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें राहुल मीणा निवासी हरवार और सत्यनारायण पिता बाबूलाल जाट निवासी हरवार की तलाश जारी है।
तस्करी में पायलटिंग के लिए अल्टो कार का उपयोग किया जा रहा था। जीरन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,