*चार बच्चों की मां सेक्स वर्धक दवा खाकर प्रेमी के साथ 3 दिन तक कमरे में रही बंद, फिर जो हुआ वो*

*चार 
जन जागृति संगम न्यूज़



एटा। यूपी (UP) के एटा जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ तीन दिन से घर में रह रही थी।
शुक्रवार रात जब उसका पति अचानक घर लौटा तो उसे पत्नी एक अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। विरोध करने पर पति के साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

*पति पर जानलेवा हमला*

पीड़ित पति पेशे से मजदूर है। वह आगरा के एक पेठा कारखाने में काम करता है। शुक्रवार की रात जब वह गांव स्थित अपने घर लौटा तो पत्नी को एक अजनबी युवक के साथ देखकर सन्न रह गया। जब उसने इसका विरोध किया तो पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर गला दबाने की कोशिश की और कहा,कि तेरे भी टुकड़े करके ड्रम में फेंक देंगे जैसा मेरठ में हुआ था।

*बच्चों के साथ मारपीट, ग्रामीणों ने पकड़ा प्रेमी*

पीड़ित के अनुसार महिला और उसका प्रेमी पिछले तीन दिनों से बच्चों के साथ भी मारपीट कर रहे थे, जिससे बच्चे भय में जी रहे हैं। पति के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला व उसके प्रेमी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

*पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की*

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली जिसमें कथित तौर पर कुछ सेक्सवर्धक दवाएं भी मिली हैं। पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

*जांच में जुटी पुलिस*

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। बच्चों के बयान भी लिए जाएंगे। यदि किसी तरह की और आपराधिक गतिविधि सामने आती है तो आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*