*कंटेनर से टकराई स्कॉर्पियो, चार दोस्तों की मौत:उज्जैन के 7 लोग सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहे थे; नीमच–राजस्थान बॉर्डर पर हादसा*

जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334


नीमच-नसीराबाद हाईवे पर एक कंटेनर से स्कॉर्पियो टकरा गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसा मध्यप्रदेश–राजस्थान की सीमा पर रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। सभी लोग उज्जैन के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 18 से 27 साल के बीच है। ये लोग सांवरिया सेठ दर्शन करने जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक उज्जैन जिले के इंगोरिया गांव के रहने वाले सात लोग स्कॉर्पियो से सांवरिया सेठ दर्शन के लिए निकले थे। रात करीब 11 बजे वे नीमच जिले के नयागांव से कुछ दूर चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे। यहां बांगरेड़ मामादेव गांव के पास तेज रफ्तार गाड़ी सड़क के दूसरी लेन में सामने से आ रहे कंटेनर में जा घुसी।

उज्जैन जिले के इंगोरिया गांव के सात युवक स्कॉर्पियो में सवार होकर सांवरिया जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई। बाद में दूसरी लेन में सामने से आ रहे कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का एक साइड का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया।

इनकी हुई मौत और घायल
हादसे में स्कॉर्पियो में सवार गौरव कुमार पवार, अनिल भांबी, राजा और संजू भांबी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दीपक, योगेश और सुनील गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को निंबाहेड़ा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उदयपुर रेफर कर दिया।
सूचना पर चित्तौड़गढ़ के एएसपी बद्रीलाल राव भी पहुंच गए। चारों के शव का पोस्टमार्टम किया सोमवार को किया जाएगा। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*