*विशेष नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला जेल नीमच में नशा मुक्ति शिविर सम्‍पन्‍न*


*जन जागृति संगम न्यूज़*
9302003334



माननीय मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2025-26 के अनुपालन में 22 से 26 अप्रैल 2025 तक विशेष नशा मुक्ति अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में जिला जेल नीमच में विशेष नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में बंदियों को संबोधित करते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती रश्मि मिश्रा ने नशे से होने वाले दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अंतर्गत प्रदत्त निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सहायता की जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच की सचिव श्रीमती शोभना मीणा ने बंदियों को योग एवं ध्यान के महत्व को समझाते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ करने हेतु प्रेरित किया।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री प्रवीण कुमार ने बंदियों का नशे के व्यापार से देश की सुरक्षा को होने वाले खतरे की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि नशे का व्यापार न केवल समाज को प्रभावित करता है, बल्कि यह राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती है।
कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्री यशवंत कुमार मांझी, नशा मुक्ति केंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री सुनील तिवारी, साइकोलॉजिस्ट श्री जीवन तिवारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,