*2 पन्ने फोटोकॉपी की कीमत 4 हजार रुपए, शहडोल में इस बिल पर बवाल, सरपंच-सचिव ने किया पेमेंट*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
शहडोल। जिले की ग्राम पंचायतों में मनमानी बिल पास कराकर सरकारी पैसे को इधर-उधर करना आम बात हो गई है, इसमें संरपंच सहित सभी जिम्मेंदारों की अहम भूमिका रहती है। जयसिंहनगर तहसील की ग्राम पंचायत कुदरी में ऐसे बिल से सरकारी राशि निकाली गई है, जिसमें 15 अगस्त के उपलक्ष्य में आयोजित ग्राम सभा के लिए दो प्रति फोटो कॉपी के लिए 4000 रुपये का भुगतान दिखाया गया है।

*बिलों में कई अनियमितताएं-:*
दो हजार रुपये प्रति कॉपी के हिसाब से सिर्फ दो प्रति के लिए चार हजार भुगतान किए गए हैं। इतनी राशि में एक छोटी फोटो कॉपी मशीन खरीदी जा सकती है। इस मामले को लेकर ग्रामीण महिला सरपंच चंद्रवती सिंह को घेर रहे हैं, लेकिन उसके पास इसका कोई जबाव नहीं हैं। यहा पंचायत के द्वारा लगाए गए बिलों में कई अनियमितताएं की गई है। एक बिल ऐसा भी है जिसमें पंचायत ऐसी दुकान से मोटर वाइंडिंग पंप का काम करा रही है जो सीमेंट गिट्टी, बोल्डर, बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई करती है।

*हायलोजन लाइट की व्यवस्था-:*
दूसरी तरफ, कुदरी पंचायत पंचायत में न समुदायिक भवन है और न ही सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था है। इसके अलावा 15 अगस्त की ग्रामसभा में ग्रामीणों ने पंचायत को एक लिखित आवेदन दिया है, जिसमे मांग की जा रही है कुदरी पंचायत के सभी बिजली पोलो (जो मुख्य सड़क से जुड़े) में हायलोजन लाइट की व्यवस्था की जाए ताकि रात में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

*अम्बेडकर भवन बनाने की भी मांग-:*
पंचायत में बहुत से जगह में पीसीसी रोड की जरूरत है। पंचायत उस पर भी ध्यान दे। ग्राम पंचायत के समीप सामुदायिक भवन या फिर अम्बेडकर भवन बनाने की भी मांग की गई है, जिसका निर्माण कार्य पंचायत स्वयं करें, जिससे पंचायत के युवाओं को रोजगार मिल सकें। ग्राम पंचायत कुदरी की बदहाली को देखकर बहुत से ग्रामीणों के अंदर बहुत आक्रोश भरा है।

*इनका कहना है-:*
कुदरी की सरपंच चंद्रवती सिंह का कहना है कि बिल में क्या गड़बड़ी हुई है, यह समझ में नहीं आ रहा है। हो सकता है लिखने में कोई त्रुटि हुई होगी। एक फोटो कॉपी का 2000 रुपये बिल कैसे हो सकता है। मैं सचिव और अन्य जिम्मेदारों से समझकर ही बता पाऊंगी कि क्या हुआ है। वहीं ग्राम पंचायत कुदरी के सचिव हेमराज कहार का कहना है कि पंचायतों में ऐसे बिल ही लगाना पड़ता है। आप बता रहे हैं तो मै देखता हूं कौन से बिल की बात करे हैं। ऐसे तो हम कई बिल लगा चुके हैं और अधिकारियों की जानकारी में ही लगाते है। आप उसको गलत बता रहें है, जबकि हमारे अधिकारी पास कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*विश्व आदिवासी दिवस पर अजाक्स ने मूलनिवासी रैली का किया भव्य स्वागत, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमती गीता बाई भाभर को बादाम का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया

*यह कैसा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान* *उपमैख्यमंत्री के सामने लाड़ली बहना के आँसू...*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*