*पोषण माह मे आयुष विभाग का निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच
श्रीमान जिला आयुष अधिकारी महोदय डॉ. आशीष बोरना के निर्देशानुसार दिनांक 04अक्टूबर 2025 शनिवार को शासकीय आयुर्वेद औषधालय सावन द्वारा पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र ग्राम बेलारी, जिला - नीमच म. प्र. में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 74 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधी वितरित की गई।
शिविर में आने वाली महिलाओं, बालक एवं बालिकाओं को पोषण की कमी से होने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी गई तथा उससे बचाव हेतु पोषण युक्त आहार लेने के लिए जागरूक किया गया।
शिविर में डॉ. दीपिका पाटीदार ( AMO ) तथा श्री यतेंद्र कुमार राजावत (दवासाज) द्वारा सेवाएं प्रदान की गई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें