*भारतीय मजदूर संघ ने मनाई वाल्मीकि समाज के आराध्य देव श्री महर्षि वाल्मीकि जी की जन्म जयंती*

 जन  जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच - रामायण जेसे पवित्र ग्रंथ की रचना करने वाले वाल्मीकि समाज के आराध्य देव भगवान श्री महर्षि वाल्मीकि जी की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष नितिन साहू के नेतृत्व में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने फव्वारा चौक स्थित भगवान श्री महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगवान वाल्मीकि जी की जय,भारत माता कि जय, भारतीय मजदूर संघ अमर रहे जेसे जयघोष के साथ भगवान श्री महर्षि वाल्मीकि जी की जन्म जयंती मनाई !



इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष नितिन साहू ने बताया कि भगवान श्री महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ की रचना कर मानव जीवन को एकरुपता में बांधे रखा है 



महर्षि वाल्मीकि जी हमारे दैश के महानतम कवियों में से एक है जिनकी जन्म जयंती पूरे देश में बड़े धुमधाम से मनाई जाती है भगवान श्री महर्षि वाल्मीकि जी हमारे वाल्मीकि समाज बंधुओ के आराध्य देव के रूप में भी प्रचलित है 



आज हम सभी साथियों ने सर्वप्रथम वाल्मीकि जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर  नमन करने के पश्चात भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला नीमच में छोटे छोटे मुख बघिर बालक बालिकाओं व वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग महिला मातृशक्तियां एवं पुरुषों को फल, बिस्किट, चाकलेट वितरित कर बुजुर्ग माता-पिता तुल्य महिला पुरुषों के बीच कृषि एवं ग्रामीण मजदूर महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता सिंह राजावत का अवतरण दिवस मना उन सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया ! 



इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष नितिन साहू, अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर जायसवार, बिजली कर्मचारी महासंघ के क्षेत्रीय सचिव राजमल व्यास, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन, भारतीय मजदूर संघ 


कार्यकारी सदस्य दिनेश शर्मा, ग्रामीण कृषि मजदूर संघ महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति स्नेहलता राजावत, महामंत्री हरिकिशन चतुर्वेदी, बांगड़ीजी, राकेश बैरागी, दिलीप लालवानी, विशाल राणा, लोकेश खरे, लक्की पठान, चन्द्रप्रकाश मोमू लालवानी, नकवाल,मोहन यादव मुकेश यादव, मनोहर कैथवास, भूरेलाल अहीर बड़ी संख्या भारतीय मजदूर संघ के सदस्यगण उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*