*मालाहेड़ा एवं पिपलिया हाडी में आयुष चिकित्सा शिविर सम्पन्न*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच 26 नवम्बर 2025,स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के अंतर्गत शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल पिपलिया हाड़ी एवं प्राथमिक विद्यालय मालाहेड़ा में संविधान दिवस मनाया गया।
डॉ.मदनलाल पाटीदार के द्वारा सभी छात्रों को संविधान के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कास, श्वास,चर्म रोग, उदर रोग,विबंध, रक्त अल्पता, नेत्र रोग,अर्श ,गैस , अम्लपित आदि से पीड़ित छात्रो की जांच कर, औषधियां वितरित की गई। शिविर में 60 बच्चों ने लाभ लिया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें