*खेत की मेड़ पर बने एक कच्चे मकान से पुलिस ने गश्त के दौरान 73 किलो डोडाचूरा और एक संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद कि* *खेत कि मेड़ पर अचानक बंद हुई लाइट से पुलिस पहुंची मौके पर*
जन जागृति संगम 9302003334:
प्रतापगढ़ पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत बड़ी कार्रवाई की है। अरनोद थाना क्षेत्र से 73 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा और एक बाइक जब्त की गई है, घटना 25 दिसंबर 2025 को हुई। सहायक उपनिरीक्षक प्रभुलाल अपनी टीम के साथ संध्याकालीन गश्त पर थे। गश्त के दौरान, टीम मोजा पडूनी तालाब के पास पहुंची। वहां खेत की मेड़ पर बने एक कच्चे मकान के पास एक मोटरसाइकिल की लाइट अचानक बंद हो गई। संदिग्ध गतिविधि देखकर पुलिस टीम ने वाहन रोका और पास जाकर देखा तो काले रंग के कट्टे दिखाई दिए। संदिग्ध कट्टों की सूचना तत्काल कार्यवाहक थानाधिकारी को दी गई। थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और कट्टों की तलाशी ली। तलाशी में उनमें अवैध डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया। तोल करने पर इसका कुल वजन 73 किलो 600 ग्राम निकला। पुलिस ने अवैध डोडाचूरा और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें