*जिला प्रशासन द्वारा आज से प्रशासन गांव की ओर अभियान* *पंचायत कलस्टर स्तर पर विशेष शिविर*

जन जागृति संगम न्यूज
930200334


नीमच 21 दिसम्‍बर 2025, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से प्रशासन गांव की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आज 22 दिसम्बर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक पंचायत कलस्टर स्तर पर विशेष शिविरो का आयोजन किया जा रहा हैं।


                  नीमच जिले में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रशासन गांवों की और अभियान के तहत आज 22 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2025 तक 83 कलस्टर ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे और राजस्व संबंधी मामलों का निपटारा किया जावेगा। प्रशासन गांव की ओर अभियान के दूसरे चरण में जिले में 7 तहसीलों में तहसील स्तरीय राजस्व शिविर 07, 08 एवं 09 जनवरी 2026 को 14 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।
पालक शिक्षक संवाद


     प्रशासन गांवों की ओर अभियान के तहत शिक्षा विभाग द्वारा संकुल स्तर पर पालक शिक्षक संवाद कार्यक्रम शाला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की जावेगी और 12वीं कक्षा तक के ए.बी.सी. ग्रेड के बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार पर चर्चा की जावेगी। शाला त्यागी और बीच में पढाई छोड़ चुके बच्चों के अभिभावकों से संवाद कर, बच्चों को शाला के पुनः दाखिल दिलाने के लिए प्रेरित किया जावेगा। शेष रहे सभी विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन फार्म तैयार करवाए जाएंगे। निःशुल्क साईकिल वितरण एवं छात्रवृत्ति वितरण संबंधी समस्याओं का समाधान भी किया जावेगा।
जन्मजात विकृति तथा सेम एवं मेम श्रेणी के बच्चों का चिंहाकन


प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित शिविरों में लाड़ली लक्ष्मी योजना, छात्रवृत्ति एवं पी.एम. मातृ वंदना के हितलाभ भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान, सभी बच्चों की ऊंचाई एवं वजन का पुनः सत्यापन, अपार एवं आभा आईडी बनाने संबंधी कार्य, जन्मजात विकृति वाले बच्चों का चिन्हांकन, SAM एवं MAM श्रेणी के बच्चों का चिन्हांकन कर, उन्हें एन.आर.सी. में भर्ती करवाने और उनके पोषण में सुधार के कार्य किए जावेगें। साथ ही समग्र, ईकेवायसी का कार्य भी किया जावेगा।


स्वास्थ शिविरों का आयोजन
प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे शिविरों में स्वास्थ्य जांच कर उपचार कर निःशुल्क औषधियों का वितरण, एन.सी.डी. जांच, सभी छूटे हुए बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं का टीकाकरण एवं हीमोग्लोबिन जांच, टी.बी. स्क्रीनिंग, जननी सुरक्षा योजना, प्रसूति सहायता योजना में भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान किया जावेगा।
संबल योजना एवं कर्मकार मण्डल के नवीन पंजीयन


पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे शिविरों में समग्र आईडी की समस्या का समाधान, समग्र आईडी, ई-केवायसी, अपडेट, आवास चेकर सत्यापन, मनरेगा हितग्राहियों का ईकेवायसी, वृहद स्वच्छता अभियान सम्बल योजना, कर्मकार मण्डल के तहत नवीन पंजीयन वेज बुकिंग, मटेरियल बुकिंग, मां की बगिया के हितग्राहियों को मस्टर जारी करने संबंधी कार्य किए जाएंगे।
*****

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*