*नीमच में छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया हमला:इलाज के दौरान मौत, बेटे ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप; कार्रवाई की मांग*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच । रास्ते को लेकर हुए विवाद में मृतक को चोटें आईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम थड़ौली में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक श्यामलाल कारपेंटर (50) ने गुरुवार सुबह एक निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में अब हत्या के आरोप लगाए जा रहे हैं।
छोटे भाई ने रास्ते के लेकर हुए विवाद में किया था हमला
यह घटना 23 दिसंबर की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि श्यामलाल के सगे छोटे भाई राजमल कारपेंटर ने रास्ते को लेकर हुए विवाद में उन पर, उनकी पत्नी मंजू और बेटे विजय पर हमला कर दिया था। इस मारपीट में श्यामलाल को गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं।
बेटे ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप
मृतक के बेटे विजय कारपेंटर ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घटना के तुरंत बाद 112 पर सूचना दी गई थी और घायल पिता को लेकर थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी।
विजय का आरोप है कि पुलिस ने मरणासन्न हालत में होने के बावजूद श्यामलाल के बयान दर्ज नहीं किए और मामले को गंभीरता से नहीं लिया। वहीं, दूसरी ओर आरोपी राजमल का बिना किसी चोट के मेडिकल परीक्षण करा दिया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें