*सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल, मल्हारगढ़ के युवा व्यापारी पिंकेश मांदलिया सहित तीन की गई जान*

जन जागृति संगम

मल्हारगढ़। नगर के लिए अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। मल्हारगढ़ नगर के युवा व्यवसायी पिंकेश मांदलिया सहित तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा सांवलिया सेठ के दर्शन कर लौटते समय नयागांव के समीप हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्हारगढ़ निवासी पिंकेश मांदलिया अपने साथियों भारत डांगी, गोरधन (लसुड़िया कदमाला) एवं एक युवक निवासी भेसाखेड़ा के साथ सांवलिया सेठ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नयागांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि भेसाखेड़ा निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में मृतकों की पहचान मल्हारगढ़ निवासी युवा व्यापारी पिंकेश मांदलिया, भारत डांगी एवं गोरधन लसुड़िया के रूप में हुई है। पिंकेश मांदलिया अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन से जुड़े सक्रिय सदस्य थे। उनके असामयिक निधन से संगठन सहित नगर के व्यापारिक एवं सामाजिक जगत में शोक व्याप्त है। कई सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*