*कालेज चलो अभियान के तहत जीरन कॉलेज में स्कूल के विद्यार्थियों ने आठ विद्यालयों का किया भ्रमण*

जन जागृति संगम न्यूज़
930200334


नीमच 29 दिसम्‍बर 2025, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सत्र 2026-27 में शासकीय महाविद्यालयों में अधिक से अधिक प्रवेश सुनिश्चित करने हेतु जीरन परिक्षेत्र में आने वाले सभी आठ विद्यालयों का कॉलेज भ्रमण अभियान जारी है। इसी के तहत गत दिनों शासकीय बालक हायर सेकेंडरी विद्यालय जीरन, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय जीरन, टैलेंट एकेडमी जीरन, स्वामी विवेकानंद एकेडमी जीरन आदि विद्यालयों के 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उनके स्कूल प्रतिनिधियों द्वारा कॉलेज भ्रमण करवाया गया। विद्यार्थियों ने कॉलेज भ्रमण कर विभिन्न प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं, शैक्षणिक वातावरण आदि का अवलोकन किया। महाविद्यालयीन स्टाफ ने विद्यार्थियों को पीपीटी के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं, एनईपी-2020 के तहत कॉर्सेस एवं परीक्षा योजनाओं की जानकारी दी और महाविद्यालय की अब तक की उपलब्धियों से परिचय करवाया।
   
    
प्राचार्य डॉ.दीपा कुमावत एवं कालेज चलो अभियान के नोडल अधिकारी श्री गजेन्द्र आर्य ने कॉलेज की टीम श्री आशीष सोनी, रवीना दशोरा, सोनम घोटा, अंकिता खरे, सीमा चौहान एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ के सहयोग से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों से संपर्क साधकर कैरियर काउंसिलिंग, कॉलेज भ्रमण करवाकर, विद्यार्थियों को अधिकाधिक संख्‍या में जीरन कॉलेज में प्रवेश लेने हेतु प्रेरित किया।
*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल जन जागृति रैली निकली जाएगी*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*