*सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या नैतिकता के आधार पर गृहमंत्री अमित शाह देंगे त्यागपत्र ?*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334
 


नीमच भोपाल।   कहते है सत्य  परेशान हो सकता है पराजित नहीं यह आज दिल्ली में  माननीय न्यायालय के द्वारा अपने अहम फैसले में  शराब घोटाले में सीबीआई द्वारा  लगाए गए सभी आरोपों से  आम आदमी पार्टी के सभी उच्च स्तरीय नेताओं को बरी करने पर सिद्ध हो गया है।  यह भी सिद्ध हो गया है की अपने आप को संस्कारित होने का दावा करने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी किस प्रकार से षड्यंत्र रचकर देश में विभिन्न राज्यों में सत्ता हथियाने का कुत्सित प्रयास कर रही है और संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाकर विपक्षी नेताओं को झूठे केस  में उलझाकर बदनाम करने का घृणित कार्य कर रही है।  उक्त कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने भाजपा के गृहमंत्री अमित शाह से पूछा है की क्या आप नैतिकता के आधार पर  अपना  त्यागपत्र देंगे या इसी प्रकार से संविधानिक संस्थाओ का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओ को झूठे और बेबुनियाद केसो में उलझाते रहेंगे और साथ ही बेशर्म बने रहेंगे। 
              आप के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा की भाजपा के द्वारा बनाये फर्जी शराब घोटाले की आज कोर्ट ने सभी नेताओ को बरी कर  सच्चाई बता दी।  आम आदमी पार्टी को ख़त्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने आजाद भारत का सबसे बड़ा षड्यंत्र रचा था ।  लेकिन आज कोर्ट में साबित हो गया है की अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार है , मनीष सिसोदिया कट्टर  ईमानदार है और आप कट्टर ईमानदार  पार्टी है। 
          अग्रवाल ने कहा की इसी प्रकार का झूठा केस 2015 में  तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भाजपा  सरकार ने  मेरे और मेरे 6  साथियो के ऊपर भी नयागांव परिवहन चेकपोस्ट  पर व्याप्त  भ्रष्टाचार  के खात्मे के लिए संगर्ष करते समय लगाया था लेकिन कोर्ट ने 10  साल  बाद हमें भी इसी प्रकार से दोनों झूठे केस से बरी कर सिद्ध कर दिया था  की नीमच के आप साथी भी कट्टर ईमानदार  है।  इससे स्वतः प्रमाणित होता है की भाजपा नीमच से लेकर दिल्ली तक किस प्रकार से देश की सबसे कट्टर ईमानदार  पार्टी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को षड्यंत्र रचकर झूठे केस में फंसाती है। 

इंजी नवीन कुमार अग्रवाल 
प्रदेश उपाध्यक्ष 
आम आदमी पार्टी ,मध्यप्रदेश 
9826270178

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*