*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334



नीमच।  आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने  एमपीआरडीसी द्वारा भाटखेड़ा फंटे से  जावद चौराहे नीमच तक  सड़क का जो निर्माण  किया जा रहा है जिसमे घोर  अनियमिता कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है उस सम्ब्नध में जिला कलेक्टर ,मुख्यमंत्री  प्रमुख सचिव को पत्र प्रेषित कर जाँच कर वैशानिक कार्ववाही की मांग की है। 
         अग्रवाल ने पत्र के माध्यम से उल्लेख  किया  है की  उक्त निर्माणाधीन सड़क मार्ग की अनियमितताओ के खिलाफ   कई बार  सड़क निर्माण  में की जा रही  अनियमतता से सम्बन्ध में विभिन्न माध्यमों से  शिकायते की गई है लेकिन अभी तक किसी भी विभाग द्वारा उस पर  सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई है जिससे निर्माण एजेंसी मनमाने तरीके  से उक्त सड़क  का  मानक अनुसार निर्माण न कर  आम जन को  परेशानी में डाल रही है और जिसेके कारण  प्रतिदिन  उक्त सड़क निर्माण के दौरान सड़क दुर्घटनाये  कारीत हो रही है इस  सम्ब्नध  में  ही हम आपका  ध्यान आकृष्ट करवाना चाहते है -
             अग्रवाल ने  पत्र में 10 बिन्दुओ का उल्लेख किया है  की  उक्त सड़क  निर्माण मे सड़क का निर्माण पूर्व से निर्मित मकानो   दुकानों की  सतह से ऊपर हो रहा है जिससे वर्षा काल में   जल भराव की   स्थिति निर्मित होंगी   जिस प्रकार से इंदिरा नगर एवं फव्वारा चौक क्षेत्र में पूर्व में निर्मित सड़क से  एएमपीआरडीसी की अदूरदर्शिता के चलते जल भराव होता है।  सड़क निर्माण में  पूर्व में बनी  सड़क के सेंटर से  दोनों और नयी सड़क का निर्माण होता है लेकिन  उक्तनिर्माण के दौरान सेण्टर लाइन को छोड़कर पूंजीपतियों  को लाभ  पहुँचाने के लिए   मनमाने  तरीके से मानक का [पालन न कर   सेंटर लाइन का उलंघन किया जा रहा  है जिससे आम जन में आक्रोश  व्याप्त है।  सड़क के   दोनों और जो नाली बनाई जा रही है उसकी स्लैब  पर पर्याप्त  स्टील का उपयोग नहीं हो रहा है जिसके  कारन जगह जगह अभी से नाली की छत टूट रही है।  सड़क के निर्माण के बाद दोनों और मुरम से साइड भरी  जाना चाहिए चाइये लेकिन जंहा पर भी  सड़क का निर्माण हुआ है वंहा वंहा पर कचरा  युक्त मिटटी जो की सड़क की साइड  से खोदी गई है उसी से साइड भरी जा रही है जो की  डीपीआर  का खुला उलंघन है। सड़क के निर्माण के दौरान बेस में बोल्डर भरे जाने चाहिए  जिससे की सड़क मजबूर बने और उसमे बोल्डर के रूप में लगभग 40 एमएम से ऊपर की साइज का मजबूत स्टोन का प्रयोग होना चाहिए लेकिन उक्त  सड़क के निर्माण में  चुरी  मिश्रित  कच्चे पत्थर का उपयोग किया जा रहा है जो की डीपीआर का खुला  उलंघन है।                             उक्त सड़क निर्माण के दौरान किसी भी प्रकार से सड़क निर्माण के दौरान संकेतक नहीं लगाए जा रहे है जिससे प्रतिदिन सड़क दुर्घटनए हो रही है और कुछ  घटनाओ में तो राहगीर की मौत भी हो चुकी है जो की आपके संज्ञान  में भी है -सड़क निर्माण  के दौरान उक्त सड़क को जोड़ने वाली अन्य सडको  की सतह  का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है जिससे नीमच कॉलेज के पास  पूर्व से निर्मित सिंगोली मार्ग की तरह चौराहे पर घरो में बनने वाली सलोप  बनाकर सड़क मानक का उलंघन किया जा रहा है।  सड़क निर्माण में बालू रेत  गिट्टी  सीमेंट का मानक अनुसार मिश्रण का उपयोग नहीं किया  जा रहा है जिससे अभी से सड़क में माइनर तड़क आने लगी है  जो को भविस्य में  दरारों के रूप में परिवर्तिति होंगी जिस प्रकार से नीमच मनासा  मार्ग पर हो चुका है।  सड़क निर्माण में मानक अनुसार  दोनों साइड में स्लोप का ध्यान नहीं दिया जा  रहा है.. - सड़क निर्माण में सड़क खोदने से  पूर्व कंही पर भी सर्विस रोड का  समतलीकरण कर मुरमीकरण नहीं  किया जा रहा है जो की डीपीआर का खुला उलंघन होने के साथ ही दुर्घटनाओ को आमंत्रित कर रहा है।  
           अग्रवाल ने पत्र में आगे लिखा की   उक्त सड़क  का निर्माण जनता के टैक्स के  पेसो से हो रहा है न की एमपीआरडीसी एवं ठेकेदार के पेसो से।  उसके बाद भी   मनमाने तरीके से डीपीआर  का खुला उलंघन कर मानक अनुसार  सड़क का निर्माण न करना  खुलेआम जनता के टेक्स के पैसो का दुरुपयोग है  जो की जाँच का विषय है।.
              अतः हम पत्र के माध्यम से  आप  से जनहित में उक्त सड़क निर्माण में हो  रही अनियमितताओ की  जाँच करवाकर दोषि अधिकारियो एवं ठेकेदार के खिलाफ  वैधानिक कार्यवाही करने की मांग करते है और उम्मीद करते है की आप  इस पर सकारात्मक सहयोग प्रदान करेंगे  ताकि हमें अग्र आंदोलन के लिए बाध्य न होना पड़े 
                   

इंजी नवीन कुमार अग्रवाल 
प्रदेश उपाध्यक्ष 
आम आदमी पार्टी ,मध्यप्रदेश 
9826270178

टिप्पणियाँ

  1. 7057486519 सर आपने बहुत अच्छा काम किया हम आपका फ्रेंड है

    जवाब देंहटाएं
  2. 7057486519 सर आपने बहुत अच्छा काम किया हम आपका फ्रेंड है

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*