*प्रेम-प्रसंग में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, उदयपुर में उपचार के दौरान मौत* *पांच दिन बाद भी आरोपी फरार, जिले की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

प्रतापगढ़। प्रेम-प्रसंग के चलते एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल छात्र ने उदयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। जिले में एक सप्ताह के भीतर छात्र की हत्या की यह दूसरी बड़ी वारदात है।
जानकारी के अनुसार सुहागपुरा थाना क्षेत्र के हथनीकुड़ी निवासी 18 वर्षीय दिलीप मीणा पर 2 मई की रात जानलेवा हमला किया गया था। बताया जा रहा है कि दिलीप अपनी प्रेमिका से मिलने कोतवाली थाना क्षेत्र के मनोहरगढ़ गांव गया था। इसी दौरान युवती के भाइयों को इसकी भनक लग गई। आरोप है कि युवती के भाइयों राजू मीणा और रामलाल मीणा ने दिलीप को घेर लिया और लाठी तथा सरियों से बेरहमी से हमला कर दिया।
हमले में दिलीप के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसे अधमरा होने तक पीटा और फिर मृत समझकर गांव से दूर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे उसे एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।
उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में तीन दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद 5 मई की देर रात दिलीप की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार को पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन शव लेने के लिए तैयार हुए।
मृतक दिलीप मीणा 12वीं कक्षा का छात्र था और आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। परिजनों का कहना है कि वह अपने भविष्य को लेकर गंभीर था, लेकिन ऑनर और आपसी रंजिश के चलते उसकी जान ले ली गई। परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पुलिस के अनुसार घटना के समय दिलीप अपने दो दोस्तों के साथ मनोहरगढ़ गया था। उसके दोस्त घर से कुछ दूरी पर खड़े थे, तभी रात करीब 1 बजे आरोपियों ने हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है, लेकिन वारदात के पांच दिन बाद भी मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रतापगढ़ जिले में पिछले एक सप्ताह के भीतर छात्र हत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 4 मई को धरियावद के पारसोला थाना क्षेत्र स्थित पाटला बावड़ी गांव में भी 12वीं के छात्र नाथूलाल मीणा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद जिले में पुलिस गश्त और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*

*निर्माणाधीन फोरलेन मौत के कुएँ के समान - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल *न संकेतक न कोई अवरोधक और न कोई दुर्घटना की चिंता*