*योग से निरोगी जीवन का संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस* *मोती की माला से हुआ योग गुरु अभिनंदन सुराणा का सम्मान, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की विकास यात्रा का भी किया स्मरण*


जन जागृति संगम न्यूज
जगदीश राठौर 


जावरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर गार्डन (कोर्ट बगीचा) में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं आध्यात्मिक उन्नति का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की लगभग 5000 वर्ष पुरानी गौरवशाली परंपरा है, जो शरीर, मन और आत्मा को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य करती है। भगवान शिव को योग का जनक तथा महर्षि पतंजलि को योग दर्शन का प्रवर्तक माना जाता है। वर्ष 2015 में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली, जिसके बाद आज विश्वभर में योग को अपनाया जा रहा है।


वक्ताओं ने बताया कि 21 जून वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति कहा जाता है। इस दिन से सूर्य दक्षिणायन की ओर अग्रसर होता है। ऐसे समय में योग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मानसिक शांति प्राप्त करने तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का सर्वोत्तम माध्यम है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने “करो योग, रहो नीरोग” का संकल्प लिया।


इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास और जनकल्याण को समर्पित 12 वर्षों की उपलब्धियों का भी स्मरण किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में भारत को विश्व पटल पर मिली नई पहचान और योग के वैश्विक प्रसार की सराहना की।


कार्यक्रम में श्रेणिक दसेड़ा, अशोक सुराणा, अनिल दसेड़ा, श्रीमती ऊषा बोहरा (नागदा), अभिनंदन सुराणा, मनीष दसेड़ा, श्रीमती संतोष सेठिया (निम्बाहेड़ा), राजेश दसेड़ा, श्रीमती किरण कोठारी (खंडवा), अंकुर सुराणा संदीप दसेड़ा मनीष मोदी आदी कार्यकर्ता उपस्थित थे


कार्यक्रम के समापन अवसर पर योग के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले योग गुरु श्री अभिनंदन सुराणा का मोतियों की माला पहनाकर सम्मान एवं बहुमान किया गया। उपस्थितजनों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए योग के प्रचार-प्रसार के लिए उनके प्रयासों की सराहना की

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*