*सिंगोली के गोपाल गाडी लोहार को एक बत्ती कनेक्शन के लिए तत्काल एन.ओ.सी.के निर्देश* *कलेक्टर ने बब्बूबाई की फसल को नुकसान पहुचाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश* *राजस्व अधिकारी खेतों पर जाने के रास्ते तत्काल खुलवाएं- कलेक्टर* *कलेक्टर ने की जनसुनवाई - 145 आवेदकों की सुनी समस्याएं*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई करते हुए 145 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में कलेक्टर ने सिंगोली के गोपाल गाडी लौहार को एक बत्ती कनेक्शन के लिए न.पा.से तत्काल एन.ओ.सी.प्रदान करने के निर्देश सीएमओ सिंगोली को दिए। इस अवसर पर एडीएम श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में कलेक्टर ने लसुडिया मनासा की बब्बुबाई पति मुकेश के आवेदन पर उसे परेशान करने पर उतारू रहने वाले एवं फसलों को नुकसान पहुचाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश एसडीएम मनसा को दिए है।
कलेक्टर ने जनसुनवाई में गुडीखेडा (रतनगढ़) निवासी देवराज राठौर के आवेदन पर उसके कुए पर जमीन का रास्ता बंद करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर समय सीमा में रास्ता खुलवाने के निर्देश एसडीएम जावद को दिए है। सेमली इस्तमुरार की मायाबाई ने रास्ते के अभाव में एक वर्ष से पडत जमीन पर जाने का रास्ता दिलाने संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने नायब तहसीलदार कुकडेश्वर को निर्देश दिए, कि वे तत्काल टीम भेजकर मायाबाई को खेत पर जाने का रास्ता दिलवाए।
जनसुनवाई में घसुण्डी बामनी की कान्ताबाई, डिकेन के सुरेश कुमार, केनपुरिया के अनिल कछावा, बांगरेड का खेडा, भरभडिया के उदयराम, हिंगोरिया की सुनीता बाई, नाथूलाल बंजारा, जोडमी के पूरनमल बंजारा, सुवाखेडा के राजेश, भवरासा की राजीबाई, चम्पी के भागीरथ, खजुरिया के मोतीलाल, जावद के गोविंद धाकड़, फोफलिया के गुलाबचंद, आम्बा की मानाबाई, बडी की राजुली बाई, रतनपुरा के नानालाल, जेसिपुरा के सुभाष, डसानी के नारायणसिह, मेंढकी के मुकेश, नयागांव के सत्तु धाकड़ ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
इसी तरह रामपुरा के मोहनलाल, कोठडी इस्तमुरार के बाबुलाल, इंदिरा नगर विस्तार नीमच की मुस्कान, ग्वालटोली की पुनम, धामनिया की रीना बारेट, चीताखेडा के सिराह, दुदरसी के फुलचंद, अठाना के भंवरलाल, चचोर के मुबारिक खां, इंदिरा नगर नीमच की मनीषा गोयल, पिपल्याहाडी के मोहन, बनी के कचरूलाल, मोती नगर नीमच की विरवती कुशवाह, गिरदौडा के किशनसिह, नानपुरिया के पुष्कर, नयागांव के राजू धाकड ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्तुत किए। जिस पर कलेक्टर ने कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें