*21 जून को होगा समापन, विश्व योग दिवस पर होंगे विशेष आयोजन*

जन जागृति संगम न्यूज

जेपी तेलकार 


पिपलिया स्टेशन (निप्र)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, पिपलियामंडी में आयोजित पाँच दिवसीय आवासीय निःशुल्क कन्या कौशल प्रशिक्षण शिविर का आध्यात्मिक वातावरण के बीच चल रहा है। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आई 111 कन्याएं भाग लेकर व्यक्तित्व विकास एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। मुख्य ट्रस्टी शंकरलाल अग्रवाल ने बताया कि शिविर का संचालन जिला समन्वयक जसवंतसिंह राठौर, ईश्वरलाल फरक्या, निशा धनोतिया एवं पवन गुप्ता की टीम द्वारा किया जा रहा है। योग, प्राणायाम एवं ध्यान आदि आयोजन चल रहे है।  प्रतिभागियों को समयपालन, स्वच्छता, व्यवस्था एवं सामूहिक जीवन के संस्कारों की जानकारी दी जा रही है।  शिविर में कन्याओं को उपासना, स्वाध्याय, संयम, सेवा, भारतीय संस्कृति, व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य, योग, नारी जागरण, यज्ञ शिक्षा तथा महान विभूतियों के जीवन-दर्शन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। मल्हारगढ़ तहसील समन्वयक पुरुषोत्तम मोड़ ने बताया कि शिविर में अनुशासन एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है तथा कन्याओं को स्वच्छता, समय प्रबंधन, सादगी और आत्मनिर्भरता के संस्कार सिखाए जा रहे हैं। इस अवसर पर रतलाम से  अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश के प्रांतीय प्रभारी विवेक चौधरी ने कन्याओं को स्वामी विवेकानंद एवं भगवान बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने “अप्प दीपो भव” का संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी समस्याओं का समाधान स्वयं खोजते हुए आत्मप्रकाश की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी नारी सदी है और आने वाला समय महिलाओं के नेतृत्व एवं सशक्तिकरण का है। युवा कार्यकर्ता भास्कर मंडवारिया ने बताया कि शिविर का समापन 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर विशेष योग सत्र, यज्ञ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा।
-----

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई