*जिला जनसम्पर्क कार्यालय रतलाम ।। समाचार ।। 23 जून 2026 मंगलवार*
*जनसुनवाई में 203 आवेदन पर हुई सुनवाई*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
रतलाम 23 जून/ कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 203 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में आवेदक चन्दनमल निवासी ग्राम उमर तहसील रावटी ने बताया कि 15 मई 2025 को भूमि के सीमांकन हेतु संबंधित कार्यालय को आवेदन दिया था परंतु आज दिनांक तक भूमि का सीमांकन नहीं हो पाया है। कार्यवाही हेतु तहसीलदार रावटी को निर्देशित किया गया। आवेदक सुरेश पिता बाबूलाल निवासी ग्राम भूतेडा ने भूमि के नक्शे का बटांकन करने के लिए आवेदन दिया कार्यवाई हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई आवेदिका सविता ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत डोसी गाँव में ब्लॉक ए में आवास मिला है परन्तु आवास मे जल की सुविधा नहीं मिल पा रही है जबकि वे नियमित रूप से जल कर जमा कर रहे हैं। कार्यवाई हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया। आवेदक रूघनाथ आंजना पिता भेर निवासी कोटकराडिया तहसील ताल ने ड्रोन खसरे में संशोधन करने के लिए आवेदन दिया कार्यवाई हेतु तहसीलदार ताल को निर्देशित किया गया।
---------
*आई. टी. आई, रतलाम में युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 25 जून को*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
रतलाम 23 जून/ जिला रोजगार अधिकारी श्री हेमंत कुमार बाथम ने बताया कि तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्रालय भोपाल एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल द्वारा युवा संगम जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 25 जून को शासकीय आई.टी.आई सैलाना रोड रतलाम में किया जाएगा। मेले में 08 से 10 निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत एवं अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस युवा संगम मेले में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जायेगा।
युवा संगम रोजगार मेले में कम्पनियों द्वारा मैनेजर, सुपरवाइजर, एच.आर, लेक्चरर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर, लाइन आपरेटर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, सिक्योरिटी गार्ड, अकाउंटेंट, बिजनेस डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव, ऑफिस असिस्टेंट, टेक्नीशियन, मशीनिस्ट, फिटर, हेल्पर, लेबर आदि अनेक पदों पर सीधी भर्ती की जाऐगी। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 8 वी, 10 वी उत्तीर्ण से स्नातक एवं आई.टी.आई तथा आयु 18 से 40 वर्ष तक होना आवश्यक है ।
युवा संगम रोजगार मेले में भाग लेने वाली कम्पनियों में जी.आर.इंडस्ट्रीज, रतलाम पैरामेडिकल एंड रिसर्च सोसाईटी, बजाज लाईफ इन्शोरेन्स, टाइगर सिक्योरिटी रतलाम, कॉसमॉस मेनपावर प्रा.लि गांधीनगर गुजरात, इवोक एच.आर.सोलुशन प्रा.लि.दाहेज गुजरात, माही ग्रुप ऑफ ऐजुकेशन बॉसवाड़ा, कृषि दर्पण एग्रो प्राईवेट लिमिटेड उज्जैन, जस्ट डायल इन्दौर, स्काई इन्टरप्राईजेस इन्दौर आदि है।
इच्छुक आवेदक 25 जून को प्रातः 10:00 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड रतलाम, में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, 2 पासपोर्ट साईज फोटो समग्र आई डी, आधार कार्ड की मूल व छायाप्रति एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है।
-----------
*आईटीआई में सत्र 2026 में प्रवेश हेतु विशेष कैंप का आयोजन*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
रतलाम 23 जून/ प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ने बताया कि वर्ष 2026 के प्रवेश हेतु प्रचार प्रसार एवं पंजीयन के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका निगम रतलाम में 23 जून एवं 24 जून को तथा पुराने कलेक्ट्रेट में ई दक्ष के पास 25 जून 2026 को कैम्प का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी उपरोक्त दिनांक को एवं कैंप स्थल पर उपस्थित होकर अपना पंजीयन एवं च्वाईस फिलिंग करवा सकते है।
आवेदकों को रजिस्ट्रेशन के समय अपने समस्त दस्तावेज फोटो, आधार, समग्र आईडी, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। आवेदकों को शैक्षणिक अंकसूची, दिव्यांगजन हेतु दिव्यांगता का प्रमाण पत्र तथा ई मेल आईडी लाना अनिवार्य है।
------------
*रतलाम जिले में 31 नए चिकित्सकों ने ज्वाइन किया*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
रतलाम 23 जून/ मध्य प्रदेश शासन आमजन को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अग्रसर है। इस क्रम में राज्य शासन द्वारा 33 नए चिकित्सकों को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित कर रतलाम जिले में पदस्थ किया गया, इनमें से कुल 31 चिकित्सा अधिकारी अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित हो चुके हैं। एक चिकित्सा अधिकारी वर्तमान में पीजी कर रहे हैं , इस कारण से सूचना देकर पीजी करने चले गए हैं। जबकि एक चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थिती प्रस्तुत नहीं की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडीवा ने बताया कि रतलाम जिले में डॉ पल्लवी सोलंकी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर विकासखंड रतलाम ग्रामीण , डॉ दीपेश खरे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजाखेड़ी विकासखंड आलोट, डॉ अर्जित भूरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रगढ़ विकासखंड बाजना, डॉ शीतल चौहान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढोढर विकासखंड जावरा, डॉ मनोहर धाकड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धराड़ विकासखंड रतलाम ग्रामीण, डॉ वर्षा जाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखेड़ा विकासखंड पिपलोदा, डॉ विशाल राठौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरावदा विकासखंड सैलाना, डॉ आर्या नीमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचेवा विकासखंड पिपलोदा, डॉ फेज खान सिविल हॉस्पिटल आलोट, डॉ राज खराड़ी सिविल अस्पताल पिपलोदा, डॉ वीरेंद्र डोडियार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालूखेड़ा ब्लॉक पिपलोदा, डॉ रोहित मईडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुरा माताजी विकासखंड बाजना, डॉ आशा निनामा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंदनपुर विकासखंड बाजना, डॉ सोनाली डामोर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीसिंह विकासखंड बाजना, डॉ सोनिया डामोर सिविल हॉस्पिटल पिपलोदा, डॉ नेहा परमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माधवपुर विकासखंड आलोट, डॉ हरिप्रसाद मचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनाडीया ब्लॉक आलोट, डॉ मुकेश खंडेलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंडावल ब्लॉक आलोट, डॉ रिनाज बानो खान जिला चिकित्सालय रतलाम, डॉ गौरव शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खारवाकला ब्लॉक आलोट, डॉ साधना सिंह सिकरवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरोद ब्लॉक रतलाम ग्रामीण, डॉ उत्कर्ष जैन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरमावल, डॉ वंदना निगवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरदा ब्लाक सैलाना, डॉ चेतन पवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौजाखेड़ी ब्लॉक आलोट, डॉ रेणुका नलवाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताल ब्लॉक आलोट, डॉ रुपाली बेबरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसी ब्लॉक जावरा, डॉ मोहिनी गणावा सिविल हॉस्पिटल आलोट, डॉ हर्षिता वास्कले सिविल हॉस्पिटल आलोट, डॉ अमित वर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसी ब्लॉक जावरा, डॉ मनोहर गोदारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेलाना, डॉ मनीष परमार सिविल हॉस्पिटल पिपलोदा ने अपने कर्तव्य स्थल पर ज्वाइन कर लिया है।
--------
*सी एम एच ओ ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
रतलाम 23 जून/ सी एम एच ओ डॉ किरण वाडिवा ने जिले के विभिन्न बी एम ओ द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रगति प्रतिवेदन के आधार पर सी एम एच ओ कार्यालय में समीक्षा की। उन्होंने जिले में सभी गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक मैनेजमेंट शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर एनीमिया वाली गर्भवती महिलाओं को ब्लड ट्रांसफ्यूजन अथवा एफ सी एम इंजेक्शन लगाए जाये। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दौरान माह की 9 तारीख एवं 25 तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जांच एवं आवश्यक उपचार सेवाएं प्रदान करने के लिए कहा। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अर्चना राठौर एवं जिला एम एंड ई अधिकारी श्रीमती सोनम मंडलोई , विभिन्न विकासखंड के बीएमओ , बीपीएम, बीसीएम आदि उपस्थित थे l
-----------
*उन्नत कृषक जिला रतलाम अंतर्गत किसानों के लिए सोशल मीडिया संबंधी लिंक जारी*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
रतलाम 23 जून / वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशन में रतलाम जिले में किसानों को उन्नत खेती के तरीके बताने एवं कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग द्वारा सोशल मीडिया आधारित व्हाट्सएप चौनल उन्नत कृषक जिला रतलाम के नाम से प्रारंभ किया गया है। इसकी लिंक https://whatsapp.com/channel/0029VbCqX6z3bbV4t0Kwfc3W है। जो भी किसान सोशल मीडिया के आधार पर कृषि के उन्नत तरीकों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं , वह इस लिंक पर जुड़ सकते हैं। लिंक पर कृषि संबंधी सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें