*राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक* *पहले दिन बूथ पर, दूसरे-तीसरे दिन घर-घर पिलाई जाएगी दवा*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334


नीमच देश व प्रदेश के साथ नीमच जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने हेतु राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन जिले में 28 से 30 जून 2026 तक किया जाएगा। पहले दिन 28 जून को समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोलियो बूथ पर पोलियों खुराक पिलाई जावेगी। दूसरे व तीसरे दिन 29-30 जून को बूथ पर छूटे बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।
     
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि एक भी बच्चा छूटने पर सुरक्षा चक्र टूट सकता है। विभागीय चिकित्सकों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, जन अभियान परिषद आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। विकासखण्ड स्तर पर एसडीएम के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। अभियान के तहत 5 वर्ष तक के 1,03,707 बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।
     
जिले में कुल 802 दल, 18 ट्रांजिट दल, 21 मोबाइल दल गठित किए गये है। ट्रांजिट व मोबाइल दल रेल्वे स्टेशन, ईंट भट्टा क्षेत्र व सुदूर अंचलों में दवा पिलाएंगे।
अभियान को सुपरविजन बनाने के लिए 107 सुपरवाइजर तैनात किए गये है।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ.रितेश बजाज ने कर्मचारियों को हाई रिस्क एरिया, कंस्ट्रक्शन साइट, ईंट भट्टा व शहरी सघन बस्तियों हेतु विशेष कार्ययोजना के संबंध में प्रशिक्षण दिया है।
      
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनीष यादव ने समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर पोलियो खुराक अवश्य पिलाएं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*