*राहुल गांधी के जन्मदिन पर रक्तवीर पंकज बोराना ने किया 43 वां रक्तदान*

जन जागृति संगम न्यूज

जेपी तेलकार 


पिपलिया स्टेशन (निप्र)। कांग्रेस नेता कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर पिपलियामंडी के रक्तवीर पंकज बोराना ने मानव सेवा का संदेश देते हुए अपना 43 वां रक्तदान किया। उन्होंने इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय मन्दसौर पहुंचकर जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर समाज को प्रेरणा देने का कार्य किया। बोराना लंबे समय से रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय हैं और लगातार जरूरतमंदों की सहायता करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान है तथा इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उल्लेखनीय है कि बोराना ने पिपलियामंडी सेन संगठन के अध्यक्ष रहते हुए पिपलिया मंडी में दो विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया था। पहले शिविर में 51 यूनिट तथा दूसरे शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ था। इन शिविरों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
--------

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई