जन जागृति संगम न्यूज
(जेपी तेलकार, 9303273037)
-------------------------
*सरपंच से मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, नगर में निकाला पैदल जुलूस*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। बही पार्श्वनाथ ग्राम पंचायत के सरपंच मनमोहन उर्फ लाला पाराशर के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यशपाल पिता मोहनसिंह राजपूत निवासी थड़ोद एवं किशोरसिंह पिता मोखमसिंह राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का नगर में पैदल जुलूस निकाला। यह जुलूस घटनास्थल सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। दोनों धारा 151 के तहत भी गिरफ्तार कर तहसील न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश जारी किए गए। थाना प्रभारी विक्रम सिंह इवने ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण पैदा करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।
*यह था मामला*:-
जानकारी के अनुसार 14 जून 2026 को रात करीब 10.30 बजे बही पार्श्वनाथ ग्राम पंचायत के सरपंच मनमोहन उर्फ लाला पाराशर अपने गांव के कमल नामक युवक के साथ मोटरसाइकिल से बही फंटे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक ट्रक चालक के साथ कुछ लोग बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। बताया गया कि कार में सवार चार व्यक्ति एवं बाइक पर आए दो लोग ट्रक चालक के साथ मारपीट कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सरपंच मनमोहन पाराशर ने मानवता के नाते हस्तक्षेप करते हुए आरोपियों से मारपीट का कारण पूछा। सरपंच का हस्तक्षेप हमलावरों को नागवार गुजरा और उन्होंने सरपंच के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। हमले में सरपंच के हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि ट्रक चालक भी बुरी तरह घायल हो गया था। घायल सरपंच को तत्काल उपचार के लिए मंदसौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने पर लोगों ने शीघ्र आन्दोलन की चेतावनी भी दी थी।
--------

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें