*पुरबिया जैसवार मोची समाज का पूजा अर्चना के साथ संपन्न हुआ वार्षिक उत्सव*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच - कई वर्षों से निरंतर पीढ़ी दर पीढ़ी पुरबिया जैसवार मोची समाज द्वारा मऊ रोड स्थित मरी माता मंदिर पर बड़ी धूमधाम से पूजा अर्चना, भक्ति भजन के साथ वार्षिक उत्सव मनाया गया !
इस अवसर पर पुरबिया जैसवार मोची समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश जैसवार व रमेशचंद्र जैसवार ने सामुहिक रूप से बताया कि हमारे द्वारा कई वर्षो एवं कई पीढ़ियों से पीढ़ी दर पीढ़ी इस आयोजन को संपन्न कराया जाता है l
जिसमें सर्वप्रथम माता महारानी की पूजा पाठ भाव भजन के साथ आयोजन की शुरुआत होती है जिसमें नीमच शहर के अलावा देश प्रदेश के कई स्थानों से समाज परिवार के लोग सम्मिलित होते हैं
इस पूजा का महत्व सामाजिक समरसता, एकता,अखंडता के साथ - साथ विशेष कर देश में शांति खुशहाली सुख समृद्धि एवं आपसी भाईचारे और अच्छी वर्षा की मनोकामना के लिए आयोजित किया जाता है !
इस मौके पर उपस्थित समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश जैसवार, रमेशचंद्र जैसवार, चंद्रशेखर जायसवार,बबलू जैसवार, हरिशंकर चौधरी, लोकेश जैसवार चोधरी (महु समाज), समाज सेवी सुरेश जैसवार , तेजकरण जैसवार(मंदसोर) मोहनलाल, ताराचंद, चंद्रप्रकाश (निंबाड़ा) दीपू, कन्हैया लाल , चुन्नीलाल, ताराचंद, मनोहर लाल, मुकेश, राजा , पप्पू, ललित, पूनमचंद, लखन, शेखर , महेश, कांतिलाल, भरत जैसवार व कई युवा , वरिष्ठ साथी एवं महिलाएं मातृशक्ति उपस्थिति रही !




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें