*तपती मरूभूमि पर जल सा शीतल है ब्राह्मण,वट वृक्ष की छांव है ब्राह्मण,दिशाहीन को सदमार्ग पर चला दे वो है ब्राह्मण*

*जन जागृति संगम न्यूज*
जगदीश राठौर

जावरा स्थानीय जावरा में कल दिनांक 21 जून 2026 को सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज जावरा द्वारा 14 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न करवाया गया। 


इस कार्यक्रम की शोभा श्री सत्य नारायण पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय औदिच्य महासभा, युवा अध्यक्ष चेतन अवस्थी, महामंत्री पंकज जोशी, संगठन सचिव हेमंत जोशी,मनोज शर्मा, कार्यालय मंत्री राहुल ठक्कर, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, विनय भूषण भट्ट, सचिव मनीष भट्ट और सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज की राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर की कार्यकारिणी के पदाधिकारी, मंदसौर, रतलाम, रिंगनोद, ताल, नागदा समाज के अध्यक्ष और पूर्वाध्यक्ष ने बड़ाई। कार्यक्रम का प्रारंभ बटुकों के सप्तिविधि स्नान से प्रारंभ हुआ। संपूर्ण वैदिक विधि से आचार्य राजेश शर्मा खोजनखेड़ा वाले और उनके शिष्यों ने बटुकों को उपनयन धारण करवाई। 



राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सनातन संस्कृति में उपनयन संस्कार के पुनीत क्रियाविधि है। सहस्त्र औदिच्य ब्राह्मण समाज जावरा की यह अनूठी पहल समाज में अल्पव्यय का भी संदेश देता है। इस अवसर पर डॉ शैलेंद्र पांडेय ने बाहर से पधारे अतिथियों का आभार व्यक्त किया और अध्यक्ष गिरिराज उपाध्याय और उनकी समिति को आयोजन के लिए बधाई दी। 


पूर्व अध्यक्ष महेश शर्मा ने कार्यकारिणी की उत्तम व्यवस्था के लिए प्रशंसा की। मार्गदर्शक युगल किशोर भट्ट और जगदीश उपाध्याय ने बताया कि हम ऐसे आयोजन विगत दो वर्षों से कर रहे है। सचिव कुलदीप भट्ट ने समाज के आय व्यय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। 


गिरिराज उपाध्याय ने बताया कि इस पावन अवसर पर हमने 75 वर्ष से अधिक उम्र के समाज जनों का सम्मान भी किया। उन्होंने बताया कि इस उत्सव को महोत्सव बनाने में मेरी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने बहुत कर्मठता से सभी कार्यों को अंजाम दिया। 


महिला कार्यकारिणी ने भी अपना सम्पूर्ण सहयोग प्रदान दिया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*