*पूर्व नेता प्रतिपक्ष राहुल भैया का पिपलिया में स्वागत*

जन जागृति संगम न्यूज

जेपी तेलकार



पिपलिया स्टेशन (निप्र)। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधानसभा से कांग्रेस विधायक अजय सिंह ‘राहुल भैया’ के नीमच प्रवास के दौरान पिपलिया में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनलाल गुप्ता के निवास पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस के नव नियुक्त महासचिव अनिल शर्मा ने किया।नइस अवसर पर राहुल भैया ने कहा कि भाजपा सरकार से किसान, गरीब, मजदूर और व्यापारी सभी वर्ग परेशान हैं तथा जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने तक वे न तो माला पहनेंगे और न ही साफा बंधवाएंगे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव सोमिल नाहटा भी उपस्थित रहे। अनिल शर्मा ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय अर्जुन सिंह (पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री) से उनका परिवार वर्ष 1991 से जुड़ा रहा है। इस दौरान शर्मा ने राहुल भैया को एक फाइल भी सौंपी, जिसे देखकर उन्होंने उनकी सराहना करते हुए पीठ थपथपाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनलाल गुप्ता, जिला कांग्रेस महासचिव तुलसीराम पाटीदार, कांग्रेस नेता अनिल बोराना, दिलीप मोहनलाल गुप्ता, मंडलम अध्यक्ष पंकज बोराना, महेश पाटीदार, ओमप्रकाश परमार, भेरूपप्पू गुर्जर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
--------

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया

*भीमा खेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़* *प्रतिदिन ढाई करोड़ से अधिक का दूध होता सप्लाई* *जावरा में 10 लाख रुपए का 20 हजार लीटर नकली दूध बरामद और फैक्ट्री सील , औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने की कामयाबी हासिल *** *लोकेशन जावरा जिला रतलाम *** *जन जागृति संगम न्यूज़ के लिए रतलाम जिला संवाददाता जगदीश राठौर की रिपोर्ट ***