*शुरू हुई ताजियों की तैयारी, मोहर्रम की आमद के साथ इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद हुई ताज़ा*


*जन जागृति संगम न्यूज*
अनीता मुकाती

धार। शहर के पिपली बाजार स्थित इमामबाड़े से जुड़े विवाद का मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है, जिसके चलते इस वर्ष ताजियों के जुलूस को लेकर अंतिम निर्णय कोर्ट के आदेश के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इसके बावजूद शहर के विभिन्न मोहल्लों में मोहर्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और हर वर्ष की तरह इस बार भी लगभग 100 से 125 ताजियों का निर्माण कार्य जारी है। कारीगर बांस, कागज और आकर्षक सजावट से ताजियों को आकार दे रहे हैं, जो कर्बला में हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों द्वारा हक़, इंसाफ़ और इंसानियत की रक्षा के लिए दी गई महान कुर्बानी की याद दिलाते हैं। मोहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है, जिसे गम, इबादत और शहादत की याद के रूप में मनाया जाता है। कर्बला का संदेश अन्याय के सामने न झुकने, सत्य और आत्मसम्मान के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उर्दू अदब का प्रसिद्ध शेर भी इस भावना को व्यक्त करता है— “क़त्ल-ए-हुसैन अस्ल में मर्ग-ए-यज़ीद है, इस्लाम ज़िंदा होता है हर कर्बला के बाद।” आशूरा के अवसर पर ताजियों के जुलूस निकाले जाते हैं तथा इमामबाड़ों में मजलिसों के माध्यम से शहादत का स्मरण किया जाता है। धार में मोहर्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक भी है। अनेक हिंदू परिवारों सहित विभिन्न समुदायों के लोग ताजियों से अपनी आस्था जोड़ते हैं, मन्नतें पूरी होने पर शरबत, चोंगे और अन्य नजराने चढ़ाते हैं अकीदत मदं तथा श्रद्धापूर्वक ताजियों में शामिल होते हैं। यही कारण है कि मोहर्रम का यह पर्व धर्म से ऊपर उठकर मानवता, त्याग, न्याय और सद्भाव का संदेश देता है। सदियों बाद भी इमाम हुसैन की शहादत दुनिया को यह सीख देती है कि सत्य और इंसाफ़ की राह में दिया गया बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*