सेवा, सम्मान और उत्साह के बीच संपन्न हुई आधिकारिक यात्रा

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

सेवा गतिविधियों के साथ हुआ सम्मान समारोह, जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, सिलाई मशीन व अन्य सामग्री की भेंट
जावरा। लीनेस क्लब जावरा में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण एवं एरिया ऑफिसर प्रथमा कौशिक की आधिकारिक सद्भावना यात्रा सेवा, सम्मान और उत्साह के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।

अधिक खबरें जानकारीयां 👇🏻

सद्भावना यात्रा का शुभारंभ चंचल गादिया द्वारा प्रस्तुत की गई लीनेस प्रार्थना से हुई। ध्वज वंदना रेखा रावल ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण, डिस्ट्रिक्ट प्रशासनिक सचिव लीनेस कविता चौहान, एरिया ऑफिसर प्रथमा कौशिक एवं डायरेक्टर आशा चौधरी का क्लब की अध्यक्ष विनीता सोनी एवं सदस्यों द्वारा पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
क्लब की गतिविधियों से कराया अवगत -
अध्यक्ष विनीता सोनी ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए क्लब की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। सचिव रंजना सेठिया ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, वहीं कोषाध्यक्ष संगीता सोनी ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा सदन के समक्ष रखा। कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। एक जरूरतमंद दिव्यांग को व्हीलचेयर प्रदान की गई। इसके अलावा मंदिर में छह कुर्सियां एवं एक पंखा भेंट किया गया तथा एक जरूरतमंद परिवार को पंखा प्रदान किया गया। सुमन सोनी ने डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण का जीवन परिचय प्रस्तुत किया।
स्वरोजगार के लिए दी सिलाई मशीन -
सभा के दौरान स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक महिला को पैरदान सिलाई मशीन भेंट की गई। साथ ही एक कारपेट एवं जरूरतमंद बालिकाओं को वस्त्र वितरित किए गए। डिस्ट्रिक्ट के स्थायी प्रोजेक्ट पक्षी घर के लिए लीनेस बहनों द्वारा सामूहिक रूप से 21 हजार रुपये की राशि भेंट की गई।
विजेताओं ने पाए ईनाम -
मनोरंजन एवं सहभागिता बढ़ाने के लिए विभिन्न गेम्स एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पांच लकी ड्रा भी निकाले गए तथा वेल ड्रेस प्रतियोगिता एवं दो स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनके विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों को किया सम्मानित -
इस दौरान डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन सलमा डेविड, रेखा रावल, आशा रावल, मंजू शर्मा, ममता सोनी, डिस्ट्रिक्ट डायरेक्ट्री की सह-संपादिका कामिनी राठौर, ऑल इन वन दीपिका सोनी, ऑल इन वन सुमन सोनी एवं संतोष शर्मा का भी पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया। डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण ने क्लब का रजिस्टर एवं गतिविधियों का अवलोकन कर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं तथा क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की। इसके पश्चात डिस्ट्रिक्ट परिपत्र का विमोचन किया गया। इस अवसर पर यास्मीन खान, पुष्पा सोनी, ममता सोनी, राधा राठौर, आशा मोदी, रूपाली मोदी, राम अग्रवाल, मंगल मांदलिया सहित बड़ी संख्या में लीनेस बहनें उपस्थित रहीं। 
संचालन श्यामा सोनी ने किया। आभार सचिव रंजना सेठिया ने माना।


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,