*हनुमंत्या व्यास में ग्रामीणों की पेयजल समस्या का हुआ त्वरित निराकरण* *ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त कर कलेक्टर को दिया धन्यवाद*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच विकासखण्ड नीमच के अंतर्गत ग्राम हनुमंत्या व्यास, ग्राम पंचायत भाटखेडा के ग्रामीणों द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था न होने एवं चौकीदार-सरपंच द्वारा पानी बेचने की शिकायत कलेक्टर नीमच के समक्ष 19 जून 2026 को प्रस्तुत की गई थी। 


इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर टी.एल.में कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड नीमच को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।
     
 
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री व मैदानी अमले ने ग्राम का मौका निरीक्षण व ग्रामीणों से संवाद किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री के श्री दीपेश वास्पत ने बताया, कि निरीक्षण में पाया गया कि, शासकीय कुआं से चौकीदार व नलचालक द्वारा रोड निर्माण ठेकेदार को पानी दिया जा रहा था। उन्हें निर्देशित किया गया, कि कुआं का पानी केवल पेयजल हेतु उपयोग हो। भविष्य में ऐसा पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही होगी।  
   
  
नलजल योजना का विद्युत ट्रांसफार्मर जलने व मोटर पंप खराब होने से पेयजल समस्या उत्पन्न हुई थी। विद्युत विभाग से समन्वय कर, नवीन ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया तथा ग्राम पंचायत द्वारा मोटर पंप का सुधार कर पुनः स्थापित किया गया। पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से चालू होने पर ग्रामवासियों ने संतुष्टि जाहिर करते हुए कलेक्टर नीमच को धन्यवाद दिया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*