*राष्ट्रीय ओबीसी महिला महासंघ मध्य प्रदेश के जिला छिंदवाड़ा में हुई नियुक्तियां पूरे देश से आई बधाइयां*
जन जागृति संगम न्यूज
छिंदवाड़ा श्रीराम साहू
पूरे देश में पिछ्ड़ा वर्ग के अधिकार,जागृति और हितों के लिए लगातार बहुत सारे संगठन कार्य कर रहे है। और लगातार सक्रिय जागरूक कार्यकर्ताओं को नियुक्ति करके उनको अपने पिछड़ा वर्ग के साथियों के लिए कार्य करने के प्रेरित कर रहे हैं । इस आंदोलन में महिला शक्ति भी कदम से क़दम और कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है।राष्ट्रीय ओबीसी महिला महासंघ मध्य प्रदेश के की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रत्नामाला ताई ने जनकारी प्रदान करते हुए
जिला छिंदवाड़ा में हुई नियुक्तियां के विषय में बताया उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्माननीय डॉक्टर श्री बबन राव जी की अनुमति से एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारियों , प्रदेश पदाधिकारियों की अनुशंषा पर जिला छिंदवाड़ा में सक्रिय जागरूक एवं पिछड़ा वर्ग के लिए हमेशा संघर्षरत महिलाओं मातृ शक्तियों की नियुक्ति की गई है
जिसमें। श्रीमती निरूपा ताई जिला अध्यक्ष के प्रस्ताव पर श्रीमती लक्ष्मी दास को जिला समन्वयक, श्रीमती लकी को जिला महामंत्री, श्रीमती रेखा को जिला सलाहकार , श्रीमती संगीता को जिला मीडिया प्रभारी , श्रीमती शुभांगी विजय घोरसे को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया । जिला छिंदवाड़ा से बड़ी संख्या में बधाई शुभकामना प्रेषित की जा रही है एवं पूरे मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में बधाई दी गई। L



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें