मजबूत संगठन में ही शक्ति निहित है" और संगठन से ही हम प्रदेश में बदलाव लाएंगे - जितेन्द्र सिंह तोमर आप ने बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार महिला सम्मान के लिए निकाली भव्य पद यात्रा रतलाम जोन का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदग्रहण समारोह संपन्न!

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच /मंदसौर /रतलाम जोन।  मध्य प्रदेश में 'आम आदमी पार्टी' के संगठन पुनर्निर्माण और विस्तार के संकल्प के साथ, रतलाम संभाग (रतलाम, मंदसौर और नीमच) के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन और पदग्रहण समारोह अभूतपूर्व उमंग और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। 


जनमानस में बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य ,रोजगार ,महिला सम्मान के लिए भव्य पदयात्रा मंदसौर के विब्भिन मार्गो से होती हुई निकली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता गैन उपस्थित रहे।
 
पदयात्रा के माध्यम से आम जान को जागरूक कर अपने अधिकरो के लिए लड़ने का आह्वान किए गया ।  इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी *श्री जितेंद्र सिंह तोमर , प्रदेश सह-प्रभारी *प्रवीण झा * एवं प्रकोष्ठ प्रभारी *श्री अखिलेशपति त्रिपाठी * विशेष रूप से उपस्थित रहे।  

कार्यक्रम का भव्य प्रारंभ *बदलाव यात्रा*  महाराणा प्रताप बस स्टैंड से प्रारम्भ हुई जो शर क्ले गोल चौराहा ,बीपीएल चौराहा , गाँधी चौक ,बस स्टैंड घंटाघर ,जनकपुरा होते हुए पुनः महरान बस स्टैंड पर संपन्न हुई।  पदयात्रा के दौरान उपस्थित कार्यक्रताओ ने आम जन को   निकलो घर दुकानों से जंग लड़ो बेईमानो से ,,,,,,, जग गया भई जग गया आम आदमी जाग गया। ...... भ्रष्टाचार का एक ही काल अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ,,,,,,,, इंकलाब जिंदाबाद इंकलाब  जिंदाबाद ,,,,,, जैसे जोशीले   नारों के माध्यम से जन चेतना लाने  का प्रयास किया। 


पदयात्रा का जगह जगह आम जन ने स्वागत किया एवं बदलाव का विश्वास दिलाया। सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब 'आजादी की दूसरी लड़ाई' के समर्पितवस्थियों का था।

तत्पश्चात प्रदेश प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह तोमर जी की प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ, एक घंटे चली वार्ता में जिसमें उन्होंने संगठन की भावी दिशा को रेखांकित किया तथा समसामयिक विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
      


मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी आप जितेंद्र सिंह तोमर  ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए सभागृह में कहा की मध्यप्रदेश में संगठन मजबूत हुआ है, सक्रिय हुआ है, हर जिला अच्छा काम कर रहा है,।पार्टी पूरे प्रदेश में सक्रिय है। संगठन तैयार है 55 जिलों में संगठन मजबूत हुआ है।हर घर संपर्क करने हेतु अगले तीन महीनों में विधानसभा , वार्ड तक समिति बनाई जाएगी।हमारी पार्टी लोगो को देशभक्ति, ईमानदारी, समर्पण और मानवीय मूल्यों का सम्मान करना सिखाती है। हमारे लिए देश का सम्मान और विकास सर्वोपरि है।हमारे शीर्ष नेताओं को बिना किसी कारण कारागार में रखा गया, सामाजिक रूप से उनकी छवि धूमिल करने का प्रयत्न किया लेकिन हमारे नेताओं की अटूट निष्ठा, अडिग साहस देश के लिए जुनून के चलते नकारात्मक ताकतें असफल रहीं। उन्होंने कहा की मजबूत संगठन में ही शक्ति निहित है और मजबूत संगठन से ही हम प्रदेश में बदलाव ला सकते है और भाजपा की तानाशाही सरकार को बदलकर आम आदमी की सरकार ला सकते है। सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति  आभार प्रकट किया।
   
 

अखिलेश पति त्रिपाठी ने  कहा कि मध्य प्रदेश और रतलाम संभाग के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में बहुत काम किया है। सभी के प्रति अनुग्रहित हूँ।हम हमेशा आभारी रहेंगे। आपका योगदान एक चिरस्मरणीय योगदान है। इसी श्रम का निवेश आपको मध्यप्रदेश में भी करना है।संगठन विस्तार एक श्रमसाध्य सतत प्रक्रिया है। हमे रोज कम करना पड़ेगा। हमारे पास थकने का विकल्प नहीं है। हमारे लिए अपार संभावनाएं और अवसर है। प्रतिदिन थोड़ा से पार्टी को दें ताकि हम मध्य प्रदेश में भी में सरकार बना सकें। हमे श्री अरविंद केजरीवाल मॉडल के प्रति प्रदेश के लोगों को शिक्षित और जागृत करना है। इस हेतु  हमें हर दरवाजा खटखटाना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की तैयारी पर गहन चर्चा आवश्यक है। उन्होंने दोहराया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।  अखिलेश त्रिपाठी जी ने भी जीत का मंत्र दिया और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को जोड़ने पर बल दिया।  
      

प्रवीण प्रवीण झा प्रदेश सह -प्रभारी जी ने संगठन विस्तार की कार्ययोजना को रेखांकित किया।उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बैठकें आयोजित की जाएगी और बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और कहा कि संगठन निरंतर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उनका संदेश स्पष्ट था — लोगों को जोड़ें, तभी संगठन का विस्तार होगा।  

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजिनियर नवीन कुमार अग्रवाल ने संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी आंदोलन या अभियान की सफलता संगठन की मजबूती पर निर्भर करती है। उन्होंने समझाया कि जब कार्यकर्ता एकजुट होकर लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं, तभी समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव होता है।  उन्होंने *मेरा बूथ,सबसे मजबूत* की व्यावहारिक कार्य योजना पर प्रकाश डाला और उम्मीद जताई कि रतलाम संभाग में भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

कार्यक्रम के सूत्रधार रहे  प्रदेश उपाध्यक्ष (रतलाम संभाग )श्री नवीन अग्रवाल  की आज के इस अभूतपूर्व और ऐतिहासिक आयोजन ने न केवल संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के मूल सिद्धांतों और देश के विकास के प्रति और अधिक दृढ़ संकल्प व प्रतिबद्ध कर दिया है।*बदलेगा मध्य प्रदेश, बदलेगा देश!*
   

आज की पदयात्रा में  संगठन मंत्री यशवंत धाकड़ , वीएक्स अग्रवाल ,डॉ राजू पाल , उदेराम चौहान , इब्राहिम पठान ,चंद्रेश सेन , शबनम कुरैशी , अशोक सागर , रिजवाना खान , अक्षय धनगर ,राधाकिसन पाटीदार ,रमेश गुर्जर , नरेंद्र पाटीदार ,तुलसीराम मेघवाल , जाकिर हुसैन , संयम शर्मा , सुरेश सूर्यवंशी , पंकज शर्मा , प्रकाश दोषवत , धर्मेंद्र नायक , धर्मेंद्र बापू , दुलेसिंह बापू , किशोर पाटीदार , सत्यनारायण रेबारी , जीतेन्द्र कुमार कारपेंटर , अरुण परमार , इस्माइल खान , एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदेश संगठन मंत्री यशवंत धाकड़ ने माना।  

मीडिया सेल 
प्रकाश दोसावत 
रतलाम जोन 
आम आदमी पार्टी ,नीमच मंदसौर रतलाम जोन 
9826270178

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई