*मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में रतलाम कृषि उपज मंडी पूर्णतः बंद, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334



रतलाम, 23 जून। मध्यप्रदेश शासन द्वारा मंडी शुल्क में की गई वृद्धि के विरोध में आज रतलाम कृषि उपज मंडी पूर्णतः बंद रही। अनाज, दलहन एवं तिलहन व्यापारी महासंघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर रतलाम के सभी व्यापारी संगठनों ने एक दिवसीय बंद को पूर्ण समर्थन दिया। इसके चलते मंडी में नीलामी एवं खरीदी का कार्य पूरी तरह बंद रहा।
बंद के दौरान प्रातःकाल सभी व्यापारी मंडी प्रांगण में एकत्रित हुए तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन मंडी भारसाधक अधिकारी एवं एसडीएम श्री तरुण जैन को सौंपा।
दि ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मंडी शुल्क को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत कर दिया गया है। इस 0.5 प्रतिशत वृद्धि से व्यापारियों एवं किसानों दोनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।
व्यापारियों ने मंडी बोर्ड के अधिकारियों पर आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उनका कहना था कि जनप्रतिनिधियों को गुमराह कर व्यापारियों, किसानों एवं आम नागरिकों पर यह अन्यायपूर्ण निर्णय थोपा गया है।
अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप सहित सभी जनप्रतिनिधियों से मंडी शुल्क वृद्धि का निर्णय तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग सदैव भाजपा का समर्थक रहा है और सरकार को व्यापारियों एवं किसानों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

ज्ञापन का वाचन दिलीप मेहता द्वारा किया गया।

आंदोलन एवं बंद को सफल बनाने में विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर दि ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर एवं सचिव हितेश मेहता, रतलाम मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष राकेश लाठी एवं सचिव हितेश बाफना, मंडी व्यापारी युवा संघ के अध्यक्ष दिलीप मेहता एवं सचिव धर्मेंद्र माहेश्वरी, संघर्षशील लहसुन प्याज मंडी युवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष निलेश बाफना एवं सचिव प्रकाश जाधव, श्री रत्नपुरी लहसुन प्याज मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष रितेश बाफना एवं सचिव पंकज अग्रवाल सहित कांतिलाल चोपड़ा,अभय सेठिया, वर्धमान बरड़िया, डॉ. बी.एल. मेहता, हेमकांत दवे, सतीश ओरा, संचय वोरा, राजेंद्र बाफना, कैलाश ओरा, मांगीलाल मोदी, अमृतलाल कटारिया, कमलेश बुपक्या, राघव परवाल, पंकज जैन, पंकज बाफना,प्रभात सुराना,अशोक अग्रवाल,अर्पित सियार, संजय जोशी, सैय्यद रिजवान अली, सैय्यद सैफी अली विपुल मुरार, राजेश गांधी, सहित व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सुरेंद्र चत्तर (जैन)
अध्यक्ष
दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन ,रतलाम (म.प्र.)
मो. 9301390708

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,