*मुख्य सचिव ने कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा* *SAFE CLICK 2.0, नशे से दूरी एवं दस्तक अभियान के संबंध में दिए निर्देश*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 25 जून 2026 गुरुवार को मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था एवं जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
   
*बैठक में दिए ये निर्देश*  

* साइबर अपराधों पर नियंत्रण हेतु "SAFE CLICK 2.0" अभियान व्यापक स्तर पर संचालित करें। 15 से 31 जुलाई 2026 तक "नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाकर, सभी शैक्षणिक परिसरों को ड्रग-फ्री ज़ोन बनाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

* राजस्व एवं लोक सेवा:अविवादित नामांतरण, सीमांकन व बंटवारा प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करें। 

* विकास कार्यों से जुड़े भूमि अधिग्रहण प्रकरण समय-सीमा में पूर्ण करें। 

* लोक सेवा गारंटी अधिनियम की सेवाएं समय पर दें व सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। 

* मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के प्रस्ताव 15 जुलाई तक भेजें।

* स्वास्थ्य एवं पोषण: मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाने हेतु ANMOL 2.0 पोर्टल से हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की रीयल-टाइम ट्रैकिंग करें। 

* गंभीर एनीमिया प्रबंधन हेतु ब्लड कैंप लगाएं व प्रसूति सहायता का लंबित भुगतान शीघ्र करें। 

*विशेष 👉🏻 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक ' *दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान*' में घर-घर ORS व जिंक का वितरण व जल स्रोतों का क्लोरीनेशन करें। 

*👉🏻टीबी मुक्त अभियान में स्वास्थ्य शिविर लगाकर रोगियों की पहचान व उपचार सुनिश्चित करें।
      
बैठक में निर्देश दिए गये, कि वनाधिकार अधिनियम के लंबित दावों का त्वरित निराकरण, जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी व बच्चों का शत-प्रतिशत स्कूल नामांकन सुनिश्चित करेंगे, निपुण भारत/मिशन अंकुर के तहत सीखने का स्तर सुधारें, ड्रॉपआउट कम करें व APAAR आईडी शत-प्रतिशत बनाएं।

बैठक मे कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक  राजेश व्‍यास, एडीएम  बी.एस.कलेश, सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

अधिक खबरें जानकारियां 👇🏻

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया

*भीमा खेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़* *प्रतिदिन ढाई करोड़ से अधिक का दूध होता सप्लाई* *जावरा में 10 लाख रुपए का 20 हजार लीटर नकली दूध बरामद और फैक्ट्री सील , औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने की कामयाबी हासिल *** *लोकेशन जावरा जिला रतलाम *** *जन जागृति संगम न्यूज़ के लिए रतलाम जिला संवाददाता जगदीश राठौर की रिपोर्ट ***