*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

जन जागृति संगम न्यूज
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 
9238344171  *  9425490641

जावरा-   कन्हैया लाल पिता मोहनलाल धाकड़ निवासी ग्राम शेरपुर खुर्द आलोट जिला रतलाम द्वारा ऑनलाइन ठगी व छल कपट कर जाल साजी करने पर आवेदक महंत जितेंद्र दास  निवासी ग्राम बोरदा, तहसील जावरा, जिला - रतलाम ने आवेदन में बताया कि की  मैं आवेदक श्री जय सिद्ध वीर  हनुमान मंदिर ग्राम बोरदा, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा तहसील जावरा जिला रतलाम पर पूजा अर्चना करीब 15 वर्षों से कर रहा हूं । 



1 :- यह की मंदिर के दर्शन के लिए  कन्हैया लाल पिता मोहनलाल धाकड़ निवासी शेरपुर खुर्द तहसील आलोट जिला रतलाम आया करता था और हमेशा बालाजी हनुमान मंदिर ग्राम बोरदा तहसील जावरा के विकास की बात किया करता था  और मुझे प्रभावित करने के लिए मंदिर के सभी धार्मिक आयोजन में अपनी भूमिका का निर्वाह करता व मेरी सभी बातों में हां मैं हां  मिलाया करता था  । 
2 :- यह की लगातार  हनुमान मंदिर में आने के कारण और  मेरी हर बात पर अपनी सहमति प्रदान करने  और धार्मिक आयोजन में सहयोग करता रहा इसलिए 
मैंने उस पर विश्वास किया  
3 :- यह की कन्हैया लाल पिता मोहनलाल धाकड़ ने मुझे कहा कि बालाजी हनुमान मंदिर के पास एक कीमती जमीन पड़ी है जिस पर तीन मंजिल में विकास कार्य करेंगे । तो मैंने अपनी सहमति प्रदान कर दी तो इसने मुझे कहा कि धनराशि इकट्ठे करना है इसलिए आप मुझे जो भी पेमेंट आपको दान दक्षिणा में प्राप्त हो वह मुझे देते रहें जितना पैसा आप देंगे उसके बाद सारा पेमेंट मै अपनी जेब से  लगा  दूंगा । मेरे पास बहुत जमीन जायदाद है l 
4 :- यह की इस व्यक्ति के प्रभाव में आकर मैंने इसे ऑनलाइन पेमेंट देना शुरू कर दिया *(दोनों बैंक का ऑनलाइन विवरण इस आवेदन के साथ प्रस्तुत है ) * ताकि शेष राशि यह शामिल कर मंदिर की जमीन खरीद लेगा लेकिन इसने ऐसा नहीं किया। 
5 :- यह है कि ग्राम बोरदा में हनुमान मंदिर  की जमीन खरीदने का अवसर आया तो मैंने उसको दिया पैसा मांगा अनेक बार मोबाइल लगाया लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं कर रहा है । हनुमान मंदिर से जुड़े अन्य भक्तों ने भी मोबाइल पर संपर्क करना चाहा लेकिन सभी के मोबाइल नंबर से कन्हैयालाल धाकड़ का ‌मोबाइल बंद आ रहा है । इस प्रकार  कन्हैयालाल पिता मोहनलाल  धाकड़ ने मेरे साथ  दो बैंक के माध्यम से ऑनलाइन ठगी एवं दुर्भावना पूर्वक  जालसाजी कर कूट रचित अपराध किया है


इसलिए निवेदन है कि आरोपी के खिलाफ सख्त दंडात्मक करवाई कर मुझे मेरा पेमेंट दिलाने का अनुरोध है । शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक  रतलाम व जावरा विधायक डॉक्टर राजेंद्र पांडेय को भेजी गई है 
*निवेदक - महंत श्री जितेंद्र दास महाराज जय सिद्ध पीठ वीर हनुमान मंदिर ग्राम बोरदा, तहसील जावरा जिला - रतलाम (म. प्र. ) व्हाट्सएप नंबर 91794 82244  *संलग्न - दोनों बैंक द्वारा आरोपी को भेजे गए पेमेंट का ऑनलाइन  विवरण*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया

*भीमा खेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़* *प्रतिदिन ढाई करोड़ से अधिक का दूध होता सप्लाई* *जावरा में 10 लाख रुपए का 20 हजार लीटर नकली दूध बरामद और फैक्ट्री सील , औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने की कामयाबी हासिल *** *लोकेशन जावरा जिला रतलाम *** *जन जागृति संगम न्यूज़ के लिए रतलाम जिला संवाददाता जगदीश राठौर की रिपोर्ट ***