*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच / मनासा तहसील अंतर्गत शा. प्राथमिक विद्यालय तूमड़ा तहसील कार्यरत शिक्षक श्री शिवप्रसाद जी रामावत के सेवानिवृत्त होने पर आज विद्यालय परिवार द्वारा शाल, श्रीफल, उपहार देकर एवं साफा पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई।*
इस अवसर सरपंच प्रतिनिधि श्री बलवंतसिंह जी सिसोदिया, ग्रामवासियों में श्री दुल्हेसिंह जी सिसोदिया, श्री पदमसिंह जी सिसोदिया, शाला के प्रधान श्री शंकरलाल जी चौहान, शिक्षक साथी श्री भरत जी भाटी एवं नन्हे नन्हे बच्चों ने विदाई के पल में उपस्थित रहकर भरे मन से विदा किया।
रामावत जी ने मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में सबका मन जीत लिया।रामावत जी ने इस अवसर पर प्रा. वि. तूमड़ा के के लिए 5100/-रुपये के सहयोग की घोषणा की तथा प्राथमिक विद्यालय आंतरी माता जिसमें आपकी प्रथन नियुक्ति हुई थी और लगभग 14 वर्ष की सेवाएं दी वहाँ पर वृक्षारोपण जैसे पूण्य कार्य के लिए 1100/-देने की घोषणा की।
इस पर दोनों संस्थाओं के प्रधान श्री शंकरलाल चौहान एवं श्री सुरेश लुनिया ने रामावत जी के प्रति आभार प्रकट किया।
अधिक पोस्ट जानकारीयां 👇🏻

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें