*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


आदिवासी एकता परिषद अखिल, भारतीय भील समाज ,जय आदिवासी युवा शक्ति ,आदिवासी छात्र संगठन, महाराणा पूजा भील जन कल्याण संगठन ,वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था रतलाम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) के सयुक्त तत्वाधान में पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी परम् आदरणीय श्री मांगीलाल डामर साहब का साफा बांधकर,शाल,श्रीफल, फूल माला, भेंट कर सम्मान किया गया । 


श्री डामर साहब ने अपने पद पर रहते हुए विभाग में उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में प्रथम नियुक्तिदिनांक 21 नवम्बर 1985 मे हुई तथा प्रधान अध्यापक,बीएससी, बीआरसी , बी ई ओ आदि पद पर 40 वर्षों से अपनी सेवा शिक्षा विभाग में दी और सभी योजनाओ जमीन स्तर पर क्रियावयन कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे एक ऐसे व्यक्ति है जो कि वे सरल स्वभाव के धनी हैं उन से विकास खण्ड के सभी शिक्षक, आधिकारी, कर्मचारी, से सीधा संवाद होता वे हर समस्या का निराकरण तुरन्त करते हैं और उनका वरिष्ठ अधिकारीयो से भी सीधा संवाद होता है वे अपने कर्तव्य पर हमेशा तत्पर रहते हैं ऐसी महान विभुति का मार्ग दर्शन आगे भी हमे मिलता रहेगा। 


इस अवसर पर , कैलाशचंद्र पग्गी जिला अध्यक्ष अजाक्स , कविता डामोर संभाग उपाध्यक्ष सुनीता पग्गी ,हरिराम ओहरी, राकेश भगोरा, हरिराम जाटव, प्राचार्या संतोष कीहोरी , डा आरसी कीहोरी, प्रेमसिंह कतिजा,जीवनलाल मईडा ,बालचंद डोडिया, शंकरलाल मईडा,मुन्नालाल खदेड़ा अमर चौहान, कैलाश निनामा, कैलाशचंद डामर(सी ए सी),जितेंद्र डामर(सी ए सी),कैलाश देवड़ा, राजेंद्र चौहान, रतनलाल भगोरा, बालचंद भगोरा, योगेश सरवाड़(बी ए सी), वासुदेव बैरागी, हेमराज डोडियार, रामलाल सोलंकी, अशोक सोलंकी समाजसेवी सूरतलाल डामर सुनिल गोड (सी ए सी) आदी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*नारायणगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवकों की जान गई*

*सोयाबीन की कटाई करने गई श्रीमती रीना बाई की खेत में हुई डिलीवरी*

*नारायणगढ़ में त्रिकुटा पर्वत बना आस्था का केंद्र, CISF की पहली तनख्वाह मां के चरणों में अर्पित*

*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़दाँ में मनाया गया उमंग दिवस*

नारायणगढ़ में सेवा संकल्प लेकर 4 अक्टूबर को सरकार आपके द्वारा

*जावरा की होटल के कमरे में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ाया पति.. प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ चांटे, प्रेमिका ने जहर खाया*

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मोगिया आदिवासी समाज की जिला स्तरीय बैठक मोड़ी माता धाम पर संपन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित*

*सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन*

*सागोद स्कूल में उमंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग*