*एक पेड़ मां के नाम अभियान अन्तर्गत पौधारोपण करें- कलेक्टर* *समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न**दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से**प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन पर प्रतिमाह 3 हजार रुपये पेंशन मिलेगी**सांदीपनि विद्यालय सैलाना में हुआ पौधारोपण* *विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प**पद्म पुरस्कार 2027 के लिए बागवानी क्षेत्र से नामांकन आमंत्रित*

जन जागृति संगम न्यूज
एमपी ब्यूरो चिफ जगदीश राठौर
*9238344171***9425490641*


जिला जनसम्पर्क कार्यालय रतलाम

।। समाचार ।।


*एक पेड़ मां के नाम अभियान अन्तर्गत पौधारोपण करें- कलेक्टर*

*समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

रतलाम 06 जुलाई/कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समयावधि पत्रों एवं अन्य विषयों पर विभाग वार समीक्षा कर विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गये । बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम श्री ब्रजेंद्र कुमार रावत, आयुक्त नगर निगम श्री अनिल भाना सहित विभिन्न एसडीएम तथा विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

बैठक में एक पेड मां के नाम अभियान, मानसून पूर्व विभागीय तैयारियां 2047 विजन डॉक्यूमेंट, समय अवधि पत्रों की समीक्षा, सीएम मॉनिट प्रकरणों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया सभी विभाग प्रमुुख एक पेड मां के नाम अभियान अर्न्तगत स्वयं लक्ष्य निर्धारण करें। अधिक से अधिक पौधारोपण कर इसकी अंकुर वायुदूत एप पर लोकेशन आधारित फोटोग्राफी प्रविष्टि आनलाईन अंकित की जाए। बारिश के दौरान पंचायत स्तर तक अधिकारी कर्मचारियों के ड्युटी आर्डर की सूची साझा की जाए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में हामगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई जाए। झरनें एवं प्रमुख स्थानों पर साइनेज लगाए जाए। जर्जर भवनों की विभागवार सूची अनुसार अनुपयोगी घोषित करवा कर डिस्मेंटल किया जाए। पेड़ो की छटाई करें।

बैठक में कलेक्टर ने मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को तारों को व्यवस्थित करने, ट्रांसफार्मर को व्यवस्थित करनें, तार एवं पोल की ऊंचाई निर्धारित मानक अनुसार सुनिश्चित करने, बिजली चोरी रोकने, अमानक कनेक्शन हटाने आदि के संबंध में विधिसंगत कार्यवाही करने के निर्देश दिए । निगम आयुक्त को सड़क पर गड्ढे भरवाने तथा पानी की उचित प्रकार निकासी के लिए निर्देशित किया गया ताकि दुर्घटना ना हो। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत मलवासा का पाइंट रेलवे अधिकारियों के साथ संयुक्त भ्रमण कर प्रतिवेदन देने हेतु कहा गया। समयावधि पत्रों की समीक्षा के दौरान शासकीय योजनाओं में बैंक आधारित भुगतान के लिए अधिकारियों को शुक्रवार के दिन हितग्राहियों को ले जाकर लाभ दिलानें हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को रूफ वाटर हार्वेस्टिंग इंस्टाल करवानें के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम जावरा को जावरा चौपाटी से रास्ते की जमीन पर रजिस्ट्री संबंधी मामले में मौके पर परीक्षण करने तथा मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार खेल मैदान बनवाने के लिए स्थान चिन्हांकन कर आगामी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने 2047 विजन डाॅक्यूमेंट के संबंध में विभागों को पहल करते हुए अधोसंरचना संबंधी प्रस्ताव तैयार करने नवाचार आधारित प्रस्ताव बनवाने तथा जन प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का अधिक से अधिक लोगो को लाभ दिलवाने के निर्देश दिए गए। सोलर टॉप लगाने के संबंध में डीन मेडीकल कॉलेज, एसपी ऑफिस एवं कलेक्टर ऑफिस में व्यवस्था बनवाने के निर्देश दिए। बैठक में अन्तर विभागीय विषयों पर चर्चा एवं समन्वय स्थापित किया गया।
------------------

*दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

रतलाम 06 जुलाई/उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ नवीन शुक्ला ने बताया कि दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि मध्य प्रदेश की समृद्धि पर आधारित है। कार्यक्रम में पशुपालकों को नस्ल सुधार, पशु पोषण, टीकाकरण और सेक्स सॉर्टेड सीमेन के बारे मे जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के तीसरे चरण में 3 से 4 पशु (गौ वंश एवं भैंस वंश) रखने वाले पशु पालको के यहां प्रशिक्षित विभागीय अमले द्वारा घर-घर जाकर भेंट की जाएगी तथा जागरूक किया जाएगा। जिले में 13 हजार 895 पशुपालकों को नस्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य विषय पर जागरूक किया जाएगा।
-------------

*प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन पर प्रतिमाह 3 हजार रुपये पेंशन मिलेगी*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

रतलाम 06 जुलाई/ जिला श्रम पदाधिकारी श्री प्रकाश डोडवे ने बताया कि श्रम विभाग की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत 15 हजार रुपये प्रतिमाह से कम आय वाले व्यक्ति जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के मध्य हो, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अन्तर्गत पात्र है। योजना में हितग्राहियों को अपनी आयु के अनुसार हर महीने 55 रुपये से लेकर 220 रुपये तक का योगदान करना होता है। योजना में 60 वर्ष की आयु के पश्चात प्रतिमाह 3 हजार रुपये पेंशन प्रदान की जाती है। यदि हितग्राही का निधन हो जाता है तो ऐसी दशा में हितग्राही के जीवन साथी को उस पेंशन का 50 प्रतिशत अर्थात 1500 रूपये प्रतिमाह मिलना शुरू हो जाता है। योजना में आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर संपर्क करें या मानधन पोर्टल पर खुद भी पंजीयन किया जा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड ओर बैंक पासबुक होना आवश्यक है।
-----------

*सांदीपनि विद्यालय सैलाना में हुआ पौधारोपण*

*विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

रतलाम / युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार मेरा युवा भारत रतलाम द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर सीएम राइज विद्यालय, सैलाना में पौधारोपण एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण, सेवा, एकता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में खेल प्रशिक्षक अशोक सिंह गौड़, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रीति चरपोटा, ममता सिंह एवं दुर्गा डामोर ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में अतिथियों और विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और देशभक्ति तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश ग्रहण किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री दुर्गा शंकर मोयल ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री गौरव ने व्यक्त किया।
----------------
*पद्म पुरस्कार 2027 के लिए बागवानी क्षेत्र से नामांकन आमंत्रित*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

रतलाम 6 जुलाई/ उप संचालक उद्यान श्री मंगल सिंह डोडवे ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार-2027 के लिए बागवानी क्षेत्र में असाधारण एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले योग्य व्यक्तियों के नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से 15 जुलाई 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं।

जिले के बागवानी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पात्र व्यक्ति पद्म पुरस्कार-2027 हेतु अपना प्रस्ताव 10 जुलाई 2026 तक उप संचालक उद्यान कार्यालय, न्यू कलेक्ट्रेट भवन, कक्ष क्रमांक 201 एवं 202, रतलाम में संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सभी पात्र व्यक्तियों से समय-सीमा में प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*भील समाज ने सेवानिवृत्ति विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मांगीलाल डामर का साफा,शाल, श्रीफल,तस्वीर, पुष्प मालाओ से किया भव्य सम्मान किया*

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*श्री रामावत जी को भावभीनी विदाई दी*

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*मल्हारगढ़ एसडीएम ने किया कुपोषण आहार केंद्र का निरीक्षण*

*मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद निकले, सबसे शेयर करें जरूरी जानकारी* 💁🏻‍♀️ *आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तक*

कलेक्टर ने ज्योति बघेल को हटाया

*भीमा खेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़* *प्रतिदिन ढाई करोड़ से अधिक का दूध होता सप्लाई* *जावरा में 10 लाख रुपए का 20 हजार लीटर नकली दूध बरामद और फैक्ट्री सील , औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने की कामयाबी हासिल *** *लोकेशन जावरा जिला रतलाम *** *जन जागृति संगम न्यूज़ के लिए रतलाम जिला संवाददाता जगदीश राठौर की रिपोर्ट ***